Renault अपने नए E-Space Concept को 12 अक्टूबर 2026 को Paris Motor Show में दुनिया के सामने पेश करने वाली है. यह कोई production car नहीं, बल्कि Renault का एक electric concept है, जिसके जरिए कंपनी भविष्य की family mobility को दिखा रही है. E-Space नाम में ‘E’ Renault की E-Tech electrification technology को दर्शाता है, जबकि ‘Space’ बड़े और practical cabin की ओर इशारा करता है. 

Continues below advertisement

इसकी लंबाई 4.70 मीटर है और डिजाइन पुराने Renault Espace की याद दिलाता है, जिसे पहली बार 1984 में पेश किया गया था. खास बात यह है कि Renault ने इसे SUV की तरह डिजाइन करने के बजाय एक modern one-box family vehicle का रूप दिया है. कंपनी फिलहाल इसकी battery, motor और range की पूरी जानकारी नहीं दे रही है.

यह भी पढ़ें: बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?

Continues below advertisement

पुराने Espace की याद दिलाता है नया डिजाइन

E-Space Concept का सबसे खास हिस्सा इसका design है. Renault ने इसमें लंबा और सीधा cabin, कम bonnet और बड़ा glass area देकर ज्यादा space-focused look देने की कोशिश की है. आगे और पीछे U-shaped LED light signature दी गई है, जबकि front में illuminated Renault logo दिखाई देता है. Concept की लंबाई 4.70 मीटर, चौड़ाई 2.02 मीटर और ऊंचाई 1.67 मीटर है. इसमें 23-inch wheels दिए गए हैं. Renault के मुताबिक, इसका design SUV से अलग एक ऐसी family car की कल्पना करता है जिसमें यात्रियों और cabin space को प्राथमिकता मिले. यह मौजूदा Renault Espace से भी अलग दिशा दिखाता है, क्योंकि मौजूदा Espace SUV-style body के साथ आता है.

अंदर 6 सीट और futuristic technology

E-Space Concept के cabin में तीन rows में कुल 6 individual seats दी गई हैं. सभी seats एक flat floor पर लगाई गई हैं और इन्हें अलग-अलग configurations में इस्तेमाल किया जा सकता है. Renault ने cabin को ज्यादा flexible और passengers के बीच interaction को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसमें OpenR Panorama नाम का curved display भी दिया गया है, जो dashboard की लगभग पूरी चौड़ाई में फैला है. यह screen 1,130 mm चौड़ी और 110 mm ऊंची है. Renault का कहना है कि यह technology भविष्य के उसके कुछ premium electric models में भी इस्तेमाल की जाएगी. हालांकि, concept में दिखाई गई features को production model की final specification मानना सही नहीं होगा.

Production और India Launch पर अभी कोई पुष्टि नहीं

Renault E-Space Concept को फिलहाल एक design और technology study के तौर पर देखना चाहिए. कंपनी ने अभी यह confirm नहीं किया है कि इसका production version कब आएगा या यह मौजूदा Espace की जगह लेगा. इसकी battery capacity, motor power, driving range और charging speed की जानकारी भी अभी जारी नहीं की गई है. इसलिए इसके आधार पर कोई specific range या performance figure बताना जल्दबाजी होगी. Renault इसे electric age में family travel की अपनी future vision के रूप में पेश कर रही है. Paris Motor Show में 12 अक्टूबर को इसके global debut के दौरान concept की और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. भारत में इसे लॉन्च करने की भी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI