Skoda ने भारत में नई Slavia को अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स और नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होकर ₹18.84 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है. दूसरी तरफ Volkswagen Virtus की कीमत करीब ₹10.71 लाख से ₹19.20 लाख एक्स-शोरूम तक है. दोनों कारें एक ही MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं और इनके आकार, स्पेस और इंजन विकल्पों में काफी समानता है.
लेकिन नई Slavia को अब कुछ ऐसे फीचर्स मिले हैं जो इसे Virtus से अलग करते हैं. वहीं Virtus अपनी स्पोर्टी डिजाइन, ड्राइविंग डायनामिक्स और लंबे समय से मौजूद प्रीमियम सेडान पोजिशनिंग के कारण मजबूत विकल्प बनी हुई है. इसलिए दोनों में चुनाव सिर्फ कीमत देखकर नहीं, बल्कि फीचर्स, इंजन और आपकी ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से करना बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें: पैसा कम, Style ज्यादा, युवाओं के लिए 5 Budget Bikes
Slavia में मिला नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक
नई Slavia में 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. 1.5-लीटर TSI इंजन 150 PS और 250 Nm देता है और इसे 7-स्पीड DSG के साथ पेश किया गया है. Slavia की सबसे बड़ी नई खासियत 1.0 TSI के साथ मिलने वाला 8-स्पीड ऑटोमैटिक है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है. इसके अलावा कार में 360-डिग्री कैमरा, रियर सीट मसाज और Google Cloud आधारित AI Assistant जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Virtus में भी दमदार इंजन विकल्प
Volkswagen Virtus में भी 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन मिलते हैं. 1.0 TSI 115 PS और 178 Nm देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ लिया जा सकता है. वहीं 1.5 TSI 150 PS और 250 Nm के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स में आता है. Virtus का 1.0 TSI मैनुअल वर्जन 20.19 kmpl तक की सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी देता है, जबकि 1.5 TSI DSG का आंकड़ा 19.62 kmpl है. कार में 521 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और 179 mm अनलोडेड ग्राउंड क्लीयरेंस भी है.
किसे खरीदना बेहतर रहेगा
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा नए फीचर्स, नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक और ज्यादा किफायती शुरुआती कीमत है, तो नई Slavia ज्यादा आकर्षक पैकेज बनकर सामने आती है. इसके अलावा Rear Seat Massage और 360-degree Camera जैसे फीचर्स इसे ज्यादा फीचर-लोडेड बनाते हैं. दूसरी तरफ Virtus उन खरीदारों को पसंद आ सकती है जो Volkswagen की डिजाइन, ड्राइविंग फील और मौजूदा पावरट्रेन सेटअप को प्राथमिकता देते हैं. दोनों कारों में 5-स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग और मजबूत टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं. इसलिए किसी एक को हर मामले में विजेता कहना सही नहीं होगा. नई Slavia फीचर्स और ट्रांसमिशन के मामले में आगे बढ़ी है, जबकि Virtus अभी भी ड्राइविंग-केंद्रित खरीदारों के लिए मजबूत विकल्प है.
यह भी पढ़ें: क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI