वर्ल्ड ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. अब लोग अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. जिसके चलते अब सभी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा महत्व दे रही हैं. हालांकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रेंज को लेकर ग्राहक अभी भी थोड़े डरे रहते हैं. लेकिन मार्केट में कुछ ऐसी गाड़ियां आ गई हैं जो की रेंज के मामले में कभी निराश नहीं करती हैं.

Continues below advertisement

आज भी हम जिस कार की बात करेंगे यह गाड़ी इलेक्ट्रिक होने के बाद भी रेंज में सभी को हैरान कर रख दिया है. दरअसल हम बात कर रहें हैं XPeng Mona L05 EREV की. इस गाड़ी ने बिना रुके 1,194 किलोमीटर की मिक्स ड्राइविंग रेंज तय करके सभी को हैरान कर दिया है. चलिए जानतें हैं इस दमदार गाड़ी की सभी खूबियों और रेंज टेस्ट के बारें में.

EREV टेक्नोलॉजी और इंजन का कमाल

आपको बता दें कि XPeng Mona L05 में कंपनी ने EREV तकनीक का इस्तेमाल किया है. जिसका मतलब यह है कि गाड़ी को चलाने का मुख्य काम 245 एचपी की रियर-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर करती है. जिसे पावर देने के लिए 37.2 kWh का एलएफपी बैटरी पैक दिया गया है.

Continues below advertisement

जबकि जब बैटरी का चार्ज खत्म होने लगता है तो इसमें लगा 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन एक्टिव हो जाता है. यह पेट्रोल इंजन सीधे गाड़ी के पहियों को घुमाने के बजाय केवल एक जनरेटर की तरह काम करता है और बैटरी को लगातार चार्ज करता रहता है. इस वजह से ड्राइवर को पेट्रोल और बिजली दोनों का फायदा एक साथ मिलता है और उसे बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की कोई चिंता नहीं रहती है.

यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये से कम में Hyundai का नया धमाका, मिलेंगे धांसू फीचर्स

बनाया नया रिकॉर्ड

जानकारी दें दे कि रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में आयोजित यह रेंज टेस्ट कुल 23 घंटे और 14 मिनट तक लगातार चला. जिसमें गाड़ी को 50 से 80 किमी प्रति घंटे की सामान्य स्पीड से चलाया गया. बिना एक बार भी चार्ज या रीफ्यूलिंग किए कार ने 1,194 किलोमीटर की दूरी कवर की.

केवल इलेक्ट्रिक बैटरी मोड की बात करें तो इसने बिना पेट्रोल इंजन की मदद लिए लगभग 253 किलोमीटर की प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज दी. जबकि इसके बाद जब पेट्रोल इंजन ने जनरेटर के रूप में काम करना शुरू किया. तो कुल मिलाकर गाड़ी ने बेहद कम ईंधन की खपत करते हुए लगभग 27 किमी प्रति लीटर का माइलेज निकाल कर दिया. यह आंकड़ा इस सेगमेंट की किसी भी एसयूवी के लिए एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है.

702 लीटर का मिलता है बूट स्पेस

बता दें कि परफॉर्मेंस के अलावा XPeng Mona L05 का इंटीरियर भी बेहद आधुनिक और कम्फर्टेबल बनाया गया है. इसके केबिन में 17.3-इंच का विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे 26.8-इंच के एडवांस्ड विंडशील्ड हेड-अप डिस्प्ले से जोड़ा गया है.

जबकि कार में 702 लीटर का विशाल स्टैंडर्ड बूट स्पेस मिलता है. जिसे जरूरत पड़ने पर पिछली सीटों को फोल्ड करके 1,913 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 20-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम और रियर पैसेंजर्स के लिए रूफ-माउंटेड स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो कार के अंदर का सफर बेहद आरामदायक बनाते हैं.

क्या है इसकी कीमत?

बता दें कि चीनी बाजार में XPeng Mona L05 EREV की प्री-सेल शुरू हो चुकी है. जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 169,800 युआन रखी गई है. भारत में इस कार की कीमत लगभग 24 लाख रुपये पड़ेगा. यह कार दो मुख्य पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध कराई गई है पहला ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल जिसमें 71.1 kWh की बैटरी मिलती है और दूसरा यह EREV वर्जन जो लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेस्ट है.

कंपनी इस गाड़ी को आने वाले समय में ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश करने की तैयारी कर रही है. कम कीमत में इतनी लंबी ड्राइविंग रेंज, 27 किमी/लीटर का माइलेज और हाई-टेक फीचर्स के दम पर यह कार इस सेगमेंट में दूसरी ग्लोबल ब्रांड्स के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरी है.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर नई कार का सपना होगा पूरा, बजट में मिलेंगी ये 5 SUV


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI