पहाड़ों की सड़कें देखने में जितनी खूबसूरत होती हैं, ड्राइविंग करने में उतनी ही मुश्किल होती है. तीखे मोड़, संकरी सड़कें, अचानक आने वाली चढ़ाई के साथ कई जगहों पर पार्किंग की सीमित जगह ड्राइवर के लिए मुश्किलें पैदा करती है. ऐसे रास्तों पर बड़ी कारों की तुलना में छोटी, हल्की और आसानी से बैलेंस होने वाली कार ज्यादा सुविधाजनक साबित होती है. इसी वजह से मारुति सुजुकी अल्टो को लंबे समय से पहाड़ी इलाकों की पसंदीदा छोटी कारों में गिना जाता है.
अल्टो की कॉम्पैक्ट बॉडी, छोटा टर्निंग रेडियस और हल्का वजन इसे तंग पहाड़ी रास्तों पर खास बनाते हैं. हेयरपिन बेंड या संकरी सड़कों पर इसे मोड़ना आसान होता है और छोटी जगह में पार्किंग भी मुश्किल नहीं लगती.
छोटे आकार का बड़ा फायदा
अल्टो की सबसे बड़ी खूबियों में उसका कॉम्पैक्ट आकार शामिल है. पहाड़ी इलाकों में सड़कें कई बार इतनी संकरी होती हैं कि सामने से वाहन आने पर ड्राइवर को बेहद सावधानी से जगह बनानी पड़ती है. ऐसी स्थिति में छोटी कार को मोड़ना और बैलेंस करना आसान हो जाता है. इसके अलावा इसका छोटा टर्निंग रेडियस तंग गलियों, हेयरपिन बेंड और सीमित जगह वाले पार्किंग एरिया में मदद करता है. अल्टो का छोटा इंजन 796 सीसी या 998 सीसी, हल्के वजन के लिए जाना जाता है. जिससे गाड़ी का वजम कम करने और बेहतरीन पर्फोमेंस देने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
माइलेज से ज्यादा जरूरी है ड्राइविंग
पहाड़ों में कार चलाते समय सिर्फ माइलेज पर ध्यान देना सही नहीं होता. लगातार चढ़ाई पर इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से ईंधन की खपत बढ़ सकती है. ऐसे में सही गियर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है. मैनुअल गियर वाली कार में चढ़ाई के दौरान बहुत ऊंचे गियर में चलाने के बजाय जरूरत के अनुसार निचला गियर इस्तेमाल करना इंजन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. वहीं उतराई में भी लगातार ब्रेक दबाए रखने के बजाय इंजन ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल महत्वपूर्ण होता है.
हर पहाड़ के लिए नहीं
अल्टो को पहाड़ों की रानी कहना सही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह हर तरह के पहाड़ी रास्ते के लिए ठीक है. बहुत खड़ी चढ़ाई, खराब सड़क, पत्थरीले रास्ते या अधिक यात्रियों और सामान के साथ इसका पर्फोमेंस अलग हो सकता है. आधुनिक कारों में सुरक्षा और स्थिरता से जुड़े फीचर्स भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए पहाड़ी सफर के लिए कार चुनते समय केवल इंजन का आकार या माइलेज देखना पर्याप्त नहीं है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI