अभी हाल ही में महिंद्रा ने अपनी पहली सीएनजी SUV लॉन्च किया था. जिसके बाद हर तरफ इस कार कि ही तारीफ हो रही है. अक्सर सीएनजी गाड़ियों को कम रनिंग कॉस्ट और शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है. हालांकि महिंदा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO ने सोच बदल के रख दिया है. क्योंकि XUV 3XO ZNG को भारत की सबसे तेज और पावरफुल सीएनजी एसयूवी माना जा रहा है.

Continues below advertisement

बता दें कि महिंद्रा कंपनी की इस नई कार की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसमें सीएनजी मोड पर चलाने पर भी पेट्रोल जैसा ही दमदार पिकअप और पावर मिलता है. जिन लोगों को फ्यूल के पैसे बचाने के साथ-साथ ड्राइविंग का असली रोमांच भी चाहते हैं उनके लिए यह गाड़ी एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित हो रही है. चलिए जानतें है कि महिंद्रा XUV 3XO ZNG परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में कितनी दमदार है.

परफॉर्मेंस है बहुत शानदार

जानकारी दें दे कि महिंद्रा XUV 3XO ZNG में 1.2-लीटर का पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन सीएनजी मोड और पेट्रोल मोड दोनों में एक समान 111 bhp की जबरदस्त पावर और 200 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जेनरेट करता है. अक्सर देखा जाता है कि सीएनजी गाड़ियों में पावर में गिरावट का झंझट आता है लेकिन इसमें बिल्कुल भी महसूस नहीं होता है.

Continues below advertisement

वहीं कार में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जिसका क्लच बेहद हल्का है और गियर बदलना काफी आसान है. जबकि टर्बोचार्जर की मदद से गाड़ी का लो-एंड टॉर्क इतना शानदार है कि शहर के भारी ट्रैफिक और हाईवे पर ओवरटेकिंग के दौरान यह बिल्कुल किसी स्पोर्टी पेट्रोल कार की तरह भागती है.

यह भी पढ़ें: पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

24.7 का मिलता है माइलेज

वहीं महिंद्रा ने XUV 3XO ZNG में ट्विन सिलेंडर तकनीक  का इस्तेमाल किया है. इसमें सीएनजी के दो छोटे सिलेंडरों को बूट फ्लोर के नीचे बड़ी ही समझदारी से सेट किया गया है.

लेकिन इसके बाद भी कार में महज 270 लीटर का बूट स्पेस ही मिल पाता है. हालांकि वीकेंड ट्रिप्स के लिए छोटे बैग्स रखने की जगह आसानी से बन जाती है. वहीं अब बात करें अगर माइलेज की तो यह एसयूवी 1 किलोग्राम सीएनजी में 24.7 किलोमीटर की शानदार माइलेज देती है.

ऑटोमैटिक पेट्रोल शिफ्ट मोड

जबकि इसके अलावा इस कार में सफर के दौरान यदि सीएनजी खत्म हो जाती है तो यह गाड़ी बिना किसी झटके के खुद-ब-खुद पेट्रोल मोड पर शिफ्ट हो जाती है. इसका मजबूत सस्पेंशन सेटअप और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के गड्ढों और खराब रास्तों पर बेहद आरामदायक राइड क्वालिटी प्रदान करते हैं.

जबकि फीचर्स के मामले में भी महिंद्रा ने इस वेरिएंट में कोई कटौती नहीं की है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स जैसे तमाम जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. वहीं इसका केबिन काफी शांत रहता है और इंजन का शोर अंदर तक नहीं पहुंचता है.

क्या खरीदना होगा सही?

वहीं कीमत के मामले में महिंद्रा XUV 3XO ZNG अपने सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से थोड़ी महंगी है. लेकिन इसमें मिलने वाली परफॉर्मेंस के चलते यह कीमत पूरी तरह से पैसा वसूल माना जा रहा है. जबकि ऑटो जानकारों का मानना है कि यह नया ZNG वेरिएंट कंपनी के अपने डीजल वेरिएंट से भी ज्यादा शानदार ऑप्शन है.

क्योंकि डीजल के मुकाबले इस गाड़ी की मेंटेनेंस कॉस्ट काफी कम है. अगर आप एक ऐसी नई कार तलाश रहे हैं जिसमें पेट्रोल का पावर, CNG की बचत और एसयूवी की मजबूती एक साथ मिले तो XUV 3XO ZNG आपके लिए सबसे बेहतरीन गाड़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI