हमारे देश में बढ़ते लग्जरी गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए कई दिग्गज कंपनियां पिछले कुछ दिनों में अपनी कई शानदार गाड़ियां लॉन्च कर चुकी हैं. जबकि अब जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी ऑडी ने इंडिया में एक और अपनी दमदार एसयूवी लॉन्च कर दी है. दरअसल कंपनी ने नई ऑडी Q3 को लॉन्च कर दिया है. जबकि कार के लॉन्च के दौरान अभिनेत्री शरवरी, स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री भी नजर आए.

Continues below advertisement

बता दें कि कंपनी ने अपनी इस नई ऑडी Q3 को 51.9 लाख रुपये में लॉन्च किया है. जबकि कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है. तो चलिए आपको बताते कि नई ऑडी Q3 में कौन-कौन से आधुनिक फीचर्स, पावर और तकनीक दी गई है.

नई ऑडी Q3 बनी है एक दम स्पोर्टी

आपको बता दें कि नई Audi Q3 को पूरी तरह से एक नए और आधुनिक डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है. जिसके चलते यह पहले से काफी बड़ी और दमदार नजर आती है. जबकि इसके फ्रंट में नया स्पिल्ट हेडलैंप सेटअप और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. 

Continues below advertisement

वहीं गाड़ी के ग्रिल पर ऑडी का नया फ्लैट 2D लोगो देखने को मिलता है जो इसे सड़क पर एक अलग और क्लासी प्रेजेंस देता है. जबकि कंपनी ने इसे दो ट्रिम्स नोवा और जेनिथ में पेश किया है. गाड़ी के बड़े साइज की वजह से केबिन के अंदर भी यात्रियों के लिए काफी शानदार जगह बन जाती है जो लंबी यात्राओं को बेहद आरामदायक बनाती है.

यह भी पढ़ें: एक बटन दबाते ही बदल जाता है कांच! इन कारों में है Smart Glass तकनीक

केबिन में दिए गए कई लग्जरी फीचर्स

अब बात करें अगर इंटीरियर की तो नई ऑडी Q3 का केबिन बेहद ही लग्जरी और कई तरह सुविधाओं से पूरी तरह लैस है. इसमें यात्रियों के आराम के लिए 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई हैं. कार में म्यूजिक के शौकीनों के लिए प्रीमियम सोनोस ऑडियो सिस्टम दिया गया है. जो केबिन के अंदर थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस देता है.

वहीं इसके अलावा केबिन फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए इसमें स्लाइडिंग रियर सीट्स दी गई है. जिससे बूट स्पेस को जरूरत के हिसाब से आसानी से बढ़ाया जा सकता है. जबकि सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर 9 एयरबैग्स और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए हैं.

2.0-लीटर का मिलता है टर्बो पेट्रोल इंजन

वहीं परफॉर्मेंस के मामले में ऑडी ने इस एसयूवी में अपना पावरफुल 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 204 bhp की जबरदस्त ताकत जेनरेट करता है और इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

इस गाड़ी की सबसे बड़ी यूएसपी इसका ट्रेडमार्क Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है. जो सभी चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है. यह सिस्टम खराब रास्तों, बारिश और तेज मोड़ पर गाड़ी को बेहतरीन ग्रिप और स्टेबिलिटी देता है. जिससे कार ड्राइव करने में आसानी होती है.

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

आपको बता दें कि भारतीय बाजार में नई Audi Q3 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलए और बीएमडब्ल्यू एक्स1 जैसी लग्जरी गाड़ियों से है. हालांकि इन गाड़ियों में ऑडी Q3 को ज्यादा फायदा है क्योंकि इसमें शक्तिशाली टर्बो-पेट्रोल इंजन और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है.

भारत में ही असेंबल होने के कारण कंपनी इसकी कीमत को ज्यादा नहीं रखी है. जानकारों का मानना है कि नई ऑडी Q3 भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनने जा रही है. इसके बाद कंपनी अगले साल अपनी नई A5 सेडान को भी भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है. यह भी पढ़ें: TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI