हमारे देश में ट्रांसपोर्ट से लेकर माल ढुलाई के बिजनेस काफी सफल माने जाते हैं. जिसके चलते इन कामों को लेकर भी कई तरह के बात सुनने को मिलती हैं. जैसे ही ऐसे बिजनेस का नाम आता है तो सभी के दिमाग में यही सवाल आता है कि इन कामों के लिए कौन सा व्हीकल ज्यादा सही होता है. हालांकि ऐसे बिजनेस में केवल गाड़ी ही नहीं एक कमर्शियल वाहन को चुनने से पहले उसकी पलोड क्षमता, फ्यूल का खर्च, मेंटेनेंस और बाजार में उसकी मांग को सही से समझना भी बेहद जरूरी होता है.

Continues below advertisement

क्योंकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि गलत गाड़ी खरीदने से आपके प्रॉफिट पर काफी असर पड़ता है. जबकि सही गाड़ी आपको हर महीने छप्परफाड़ कमाई दे सकती है. इसलिए आज हम इस खबर में बहुत ही आसान भाषा में समझाएंगे कि कौन से वाहन आपके काम के हिसाब से सबसे बेस्ट रहेगा.

मिनी ट्रक देता है अच्छा प्रॉफिट

आपको बता दें कि टाटा ऐस (छोटा हाथी) और महिंद्रा जीतो जैसे मिनी ट्रक्स उन लोगों के लिए सबसे सही माना जाता है. जो कम शुरुआती बजट में अपना काम शुरू करना चाहते हैं. क्योंकि इन गाड़ियों की क्षमता 750 किलोग्राम से लेकर 1 टन तक होती है. जबकि शहर की छोटी गलियों, लोकल मार्केट और ई-कॉमर्स कंपनियों के पार्सल डिलीवरी जैसे कामों के लिए ये गाड़ियां सबसे सही होती हैं.

Continues below advertisement

वहीं सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में भी यह व्हीकल अवेलेबल हैं और इनकी रनिंग कॉस्ट बेहद कम आती है. अगर आप लोकल किराना, सब्जियां या कूरियर डिलीवरी का काम रोज करते हैं तो मिनी ट्रक आपको बहुत ही कम मेंटेनेंस में हर महीने अच्छी कमाई दे सकता है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल नहीं, बैटरी चार्ज भी नहीं, Hydrogen से चलती हैं ये गाड़ियां

पिकअप ट्रक्स में होता है ज्यादा बचत

वहीं इसके अलावा अगर आपका टारगेट भारी सामान ढोना और शहरों के बीच गाड़ी चलाना है तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप या अशोक लेलैंड जैसी गाड़ियां आपके लिए सबसे सही रहेंगी. क्योंकि इन पिकअप गाड़ियों की भार उठाने की क्षमता 1.3 टन से लेकर 2 टन या उससे भी ज्यादा होती है.

जबकि इनका पावरफुल डीजल या सीएनजी इंजन भारी चढ़ाई और खराब रास्तों पर भी आसानी से काम करता है. फल-सब्जी मंडी, कंस्ट्रक्शन मटीरियल, हार्डवेयर और भारी मशीनों के ट्रांसपोर्टेशन में पिकअप की मांग हमेशा बनी रहती है. इसमें प्रति ट्रिप किराया ज्यादा मिलता है जिससे आपकी बचत काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

थ्री-व्हीलर टेंपो शुरुआती काम के लिए

जबकि इसके अलावा बजाज मैक्सिमा, पियाजियो आपे और महिंद्रा ट्रेओ जैसे तीन पहिया कमर्शियल टेंपो उन चालकों के लिए बेस्ट हैं जिनका बजट काफी कम है. 500 से 750 किलोग्राम पलोड क्षमता वाले ये टेंपो बेहद सस्ते दाम में मिल जाते हैं और इनका माइलेज भी काफी शानदार होता है. शहर के अंदर राशन, गैस सिलेंडर या छोटे पार्सल की सप्लाई के लिए इनसे बेहतर कोई विकल्प नहीं है.

कम रनिंग कॉस्ट होने की वजह से इन गाड़ियों का हर ट्रिप पर मुनाफा एवरेज से ज्यादा ही रहता है. जो लोग खुद गाड़ी चलाकर रोज की कमाई करना चाहते हैं उनके लिए टेंपो से बिजनेस शुरू करना बहुत ही सुरक्षित और आसान माना जाता है.

किस गाड़ी से होगी ज्यादा कमाई?

अब बात करें अगर कमाई के गणित की तो आपकी इनकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास किस तरह के माल का रेगुलर काम उपलब्ध है. अगर आपके पास भारी सामान और लंबी दूरी का पक्का कांट्रैक्ट है तो पिकअप आपको सबसे ज्यादा मुनाफा कमाकर देगा.

वहीं अगर आप शहर के अंदर लोकल वेंडर्स या ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़कर रोज कई ट्रिप्स लगाना चाहते हैं तो मिनी ट्रक या इलेक्ट्रिक टेंपो आपके फ्यूल के पैसे बचाकर आपको सबसे ज्यादा बचत देंगे. अपनी और मार्केट इ ग्राहकों की जरूरत को देखकर ही गाड़ी का सही चुनाव करें ताकि आपका कमर्शियल वाहन हर दिन आपके लिए बंपर कमाई का जरिया बना रहे.

यह भी पढ़ें: एक बटन दबाते ही बदल जाता है कांच! इन कारों में है Smart Glass तकनीक


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI