भारतीय बाजार में मौजूद ऑटोमैटिक कारें अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन गई हैं. मार्केट में कई बजटऑटोमैटिक कारें मौजूद हैं, जिनमें Maruti S-Presso, MarutiAlto K10 और TataPunchसबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. ये कारें माइलेज, फीचर्स और कीमत-तीनों लिहाज में बेहतर हैं. आइए इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
MarutiSuzuki S-Presso
Maruti S-Pressoभारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार है. इसका AGS (AMT) वेरिएंटसिर्फ 4.75 लाख रुपये में मिलता है. इस कार में 998cc पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 बीएचपी की पावर और 91.1 Nmटॉर्कजनरेट करता है. इसमें ARAI माइलेज 25.3 kmpl मिलता है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है. फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, AndroidAutoऔर Apple CarPlay, कीलेसएंट्री, पावर विंडोज और रियर पार्किंग सेंसर शामिलहैं. सेफ्टी के लिए ABS, EBD, ESP, हिल-होल्ड और डुअलएयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
MarutiAlto K10
Alto K10 को AMT के साथ खरीदने पर आपको 5.71 लाख से 6 लाख रुपये के बीच के विकल्प मिलते हैं. 998cc 3-सिलेंडर इंजन 65.7 बीएचपीपावरऔर 89 Nm टॉर्कदेताहै. इसकामाइलेजभी 24.9 kmpl तकहै, जोइसेकाफीफ्यूल-इफिशिएंटबनाताहै. फीचर्समेंफ्रंटपावरविंडोज, पावरस्टीयरिंग, AC और टचस्क्रीन मिलते हैं. नए अपडेट में 6 एयरबैग भी मिलते हैं, जो सेफ्टी को काफी बेहतर बनाते हैं. Alto K10 काकॉम्पैक्टshape शहरकीतंगसड़कोंपरचलानेकेलिएपरफेक्टहै.
Tata Punch
Tata Punch तीनों कारों में सबसे मजबूत और फीचर-रिच है. इसका ऑटोमैटिकवेरिएंट 7.11 लाख से शुरू होता है. Punchमें 1199cc का Revotronइंजन है, जो 86 बीएचपीऔर 113 Nmटॉर्क बनाता है. इसकामाइलेज 18.8 से 20.09 kmpl तकहै.
फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, Harmanसाउंडसिस्टम, क्रूजकंट्रोल, ऑटोक्लाइमेटकंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और रेन-सेंसिंगवाइपर्स शामिल हैं. टॉपवेरिएंट में सनरूफ, वायरलेसचार्जर और 360° कैमरा भी मिलता है. सेफ्टी की बात करें तो Punch को ग्लोबलNCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है, इसलिए यह सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है.
यह भी पढ़ें:-
फुल टैंक में चलती है 1200 KM, कम से कम कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Maruti Grand Vitara?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI