भारतीय बाजार में मारुति ग्रैंडविटाराहाईब्रिड को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. इस कार को शानदार माइलेज, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन रोड प्रजेंस के लिए जाना जाता है. मारुति विटारा अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी में से एक है. अगर आप भी ग्रैंडविटाराहाइब्रिड को घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत और फाइनेंस प्लान के बारे में जानना जरूरी है.
Maruti Grand VitaraHybridके स्ट्रॉन्गहाइब्रिडवेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.63 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. अगर आप इस कार को खरीदते हैं, तो ऑन-रोड कीमत लगभग 19.01 लाख रुपये देने होंगे. इसमें आरटीओ शुल्क, इंश्योरेंसअमाउंट और बाकी चार्जेस शामिल हैं.
Maruti Grand Vitara कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी?
मारुति ग्रैंडविटारा के डेल्टा प्लसवेरिएंट को अगर आप फाइनेंस कराते हैं तो आप इसे 4 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं. इसके बाद आपको बचे हुए 15 लाख रुपये से किसी बैंक से कार लोन लेना होगा. अगर आपको यहलोन 9 फीसदी ब्याज दर से 5 साल के लिए यह लोन लेना है तो आपको हर महीने 31 हजार रुपये के करीब EMI चुकानी होगी.
ग्रैंडविटारा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है. कंपनी ने सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैगस्टैंडर्ड दिए हैं, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन गई है. अगर आपकी मंथलीसैलरी 60 से 70 हजार है तो आप आसानी से ग्रैंडविटारा के लिए लोन चुका सकते हैं.
गाड़ी के कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?
मारुति ग्रैंडविटाराहाईब्रिडSUV में कई सेफ्टीफीचर्स जोड़े गए हैं. जैसे-ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिकस्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) दिया गया है. ABS और EBD के साथ-साथ फ्रंट और रियरदोनोंजगहडिस्कब्रेक्सदीगईहैं, जोबेहतरब्रेकिंगसुनिश्चितकरतेहैं. बच्चोंकीसेफ्टीकेलिएISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स उपलब्ध हैं.
गाड़ी की बड़ी खासियत यह है कि अगर आप इसका स्ट्रॉन्गहाइब्रिडमॉडल खरीदते हैं, तो इसमें 45 लीटर का टैंक मिलता है, जिसे फुल कराने पर आसानी से 1200 KM तक की यात्रा की जा सकती है.
यह भी पढ़ें:-
Hero Splendor से लेकर Classic 350 तक, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स, देखें लिस्ट
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI