भारतीयबाजारमेंHero SplendorPlusऔरBajaj Platina 100 दो पॉपुलर किफायती कम्यूटरबाइक्स हैं. अगर आप बेहतर माइलेज देने वाली और बजटफ्रेंडलीबाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिएमददगार हो सकती है. आइए जानते हैं कि इनदोनोंबाइक्समें क्या अंतर है और कौन-सी बाइकआपकीजरूरतोंके हिसाब से बेहतर साबित हो सकती है?
इन दोनों बाइक्स में कौन-सी ज्यादा सस्ती?
HeroSplendorPlusकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73 हजार 902 रुपये के करीब है. वहींBajaj Platina 100 की एक्स-शोरूम कीमत 65 हजार 620 रुपये है, जो कि SplendorPlusसे सस्ती पड़तीहै. अगर आपका बजटटाइट है, तो Platina 100 एक बेहतर शुरुआत हो सकती है.
एक लीटर में कौन जाएगी ज्यादा दूर?
HeroSplendorPlusका माइलेज कंपनी के अनुसार लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक है. इसके मुकाबले, Bajaj Platina 100 का दावा किया गया माइलेज 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर है. हालांकि, कई यूजर्स के अनुसार, Platina 100 को यदि सही स्पीड पर चलाया जाए तो यह 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज भी दे सकती है. ऐसे मेंअगरआपका मुख्य फोकसफ्यूलएफिशिएंसी पर है, तो Platina 100 इस मामले में थोड़ी बेहतरसाबित होती है.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
HeroSplendor Plus मेंकईबेहतरफीचर्स- जैसे कि i3S इंजनस्टार्ट-स्टॉपसिस्टम, साइडस्टैंडअलार्म, पासिंग लाइट, हैलोजनहेडलैंप और पिलियनग्रैबरेल मिलते हैं, यह बाइक 7 वेरिएंट्सऔर 7 रंग विकल्पों में उपलब्ध है. इसकी सीट हाइट 1052mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है. वहीं, BajajPlatina 100 में राइडकंट्रोलस्विच, लंबीऔर आरामदायक सीट, हैलोजनहेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ये बाइक 4 रंगों और 2 वेरिएंट्स में आती है. Platina की सीट हाइट 1100mm है और इसका फ्यूल टैंक 11 लीटर का है. Platinaका सस्पेंशनसेटअप थोड़ा नरम है, जो लंबी दूरी और हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर विकल्प बनाता है. वहीं, Splendor Plus का क्लासिक डिजाइन और भरोसेमंद फीचर्स इसे रोजमर्रा की राइडिंगकेलिएबेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें:-
आम आदमी के लिए कौन-सी 125cc बाइक खरीदना रहेगा बेहतर? यहां जानिए किफायती ऑप्शन्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI