भारतीय बाजार में जब भी किफायतीकम्यूटरबाइक्स की बात आती है तो हीरो स्प्लेंडरप्लस और बजाजप्लेटिना का नाम भला कैसे भूला जा सकता है. नए जीएसटी रेट 2025 के बाद ये दोनों बाइक्स पहले से और ज्यादा किफायती हो गई हैं. टू-व्हीलर्स पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है, जिन्हें 22 सितंबर 2025 से लागू किया जाएगा. आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद Splendorया प्लेटिना किसे खरीदने में ज्यादा फायदा होने वाला है?

कौन-सी बाइक खरीदना होगा किफायती?

HeroSplendorPlusकी मौजूदा कीमत 80 हजार 166 रुपये है. जीएसटी कटौती के बाद बाइक की नई कीमत 73 हजार 903 रुपये होगी. इस तरह बाइक की कीमत में 6 हजार 263 रुपये की कटौती की जाएगी. वहीं बजाजप्लेटिना की बात करें प्लेटिना की एक्स-शोरूम कीमत 70 हजार 611 रुपये है. जीएसटी कट के बाद ये कीमत 63 हजार 611 रुपये होगी. इस तरह बाइक की कीमत में लगभग 7 हजार रुपये की कटौती की जाएगी.

Hero Splendor vs Bajaj Platina: फीचर्स 

हीरो स्प्लेंडरप्लस में i3S FuelSavingTechnology, ट्यूबलेसटायर्स, ड्रमब्रेक्सफ्रंट-रियर और 9.8 लीटरफ्यूल टैंक जैसी सुविधाएंमिलती हैं. इस बाइक को आप ब्लैक, रेड, सिल्वरजैसेकलरऑप्शनकेसाथखरीदसकतेहैं. इसकेअलावाबजाजप्लेटिनामेंस्प्रिंगइनस्प्रिंगसस्पेंशनरोडशॉक्स, इलेक्ट्रिकस्टार्टऔरड्रमब्रेक्सजैसेफीचर्सदिए गए हैं.

बजाज प्लेटिना बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और वजन 117 किलोग्राम है. प्लेटिना में डीआरएल, स्पीडोमीटर, फ्यूलगॉज, टैकोमीटर, एंटीस्किडब्रेकिंगसिस्टम और 200 एमएम का ग्राउंडक्लीयरेंस भी मिलता है.

किस बाइक को खरीदने में फायदा?

जीएसटी कटौती के बाद बजाजप्लेटिना 100 की कीमत हीरो स्प्लेंडरप्लस से कम होगी, जिससे यह अफॉर्डेबल विकल्प साबित होने वाला  है. हालांकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ही बाइक को चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Maruti Brezza या Maruti Fronx, GST कटौती के बाद किसे खरीदने में है ज्यादा फायदा? जानें कीमत 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI