भारत में इन दिनों इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है क्योंकि केंद्र सरकार ने हाल ही में E100 फ्यूल पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए रास्ता साफ किया है. E100 का मतलब है ऐसा ईंधन जिसमें 100 परसेंट इथेनॉल होता है. सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव कर E100 और E85 जैसे हाई-इथेनॉल फ्यूल के लिए अनुकूल वाहनों को नियमों में शामिल किया है. हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर मौजूदा पेट्रोल कार में E100 डाला जा सकता है.

Continues below advertisement

इथेनॉल एक अल्कोहल आधारित ईंधन है, जिसे भारत में मुख्य रूप से गन्ने और अनाज जैसे कृषि स्रोतों से तैयार किया जाता है. पेट्रोल में इसकी मात्रा बढ़ाने के पीछे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, घरेलू संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ाना और किसानों के लिए बाजार तैयार करना हैं. भारत में E20 यानी 20 परसेंट इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पहले ही इस्तेमाल में आ चुका है.

E100 में आग लगना है बेहद खतरनाक

E100 ज्वलनशील ईंधन है और इसकी भाप भी आग पकड़ सकती हैं. इसलिए E100 को जानबूझकर आग के संपर्क में लाना बेहद खतरनाक हो सकता है. अगर E100 किसी कारण से आग की चपेट में आता है, तो उसमें मौजूद इथेनॉल तेजी से जल सकता है. इसकी लौ कई परिस्थितियों में हल्की नीली और कम दिखाई देने वाली होती है. यही वजह है कि आग लगी होने के बावजूद वह सामान्य नजर से दिखाई नहीं देती है, जो कि और भी खतरनाक हो सकती है. वहीं ईंधन के आसपास मौजूद ज्वलनशील भाप भी खतरनाक होती है. आग का स्रोत मिलने पर ये भाप भी तेजी से जल जाती है. जानकारी पाठकों को आगह करने और बचाव के तरीकों के आधार पर दी गई है. किसी भी तरह के ईंधन में आग लगाकर खेलना खतरनाक हो सकता है, पाठकों को सुरक्षित बरताव की सलाह दी जाती है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: कार में ये फीचर्स होते हैं सिर्फ दिखावा, खरीदने से पहले जानें

E100 को पेट्रोल की तरह समझना भी गलती

E100 और सामान्य पेट्रोल एक जैसे ईंधन नहीं हैं. E100 के लिए वाहन के इंजन, फ्यूल सिस्टम और दूसरे संबंधित हिस्सों को उसके अनुरूप डिजाइन और प्रमाणित किया जाना जरूरी है. हालिया सरकारी बदलाव भी मुख्य रूप से E100-compatible flex-fuel vehicles के लिए हैं, न कि हर मौजूदा पेट्रोल वाहन के लिए.  इसलिए अगर किसी सामान्य कार या बाइक के टैंक में गलती से E100 पहुंच जाए, तो उसे खुद से प्रयोग करके या आग के जरिए जांचना बिल्कुल सही तरीका नहीं है.

आग लगे तो क्या करें?

अगर E100 या किसी अन्य ईंधन के पास आग दिखाई दे, तो उसे छूने, पास जाकर जांचने या खुद प्रयोग करने की कोशिश न करें. तुरंत आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर ले जाएं और स्थानीय फायर सर्विस सेवा को सूचना दें. वाहन में आग हो तो बोनट खोलकर अंदर झांकने जैसी कोशिश भी न करें. यह भी ध्यान रखें कि E20 हो या E100 आग के साथ प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI