ऑटोमोबाइल दुनिया में अबतक हमें कई ऐसे कारनामे देखने को मिल चुकें हैं जो सभी को हैरान कर देते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही कारनामा काफी चर्चे में है. आपने अबतक केवल सड़क पर चलने वाले मोटरसाइकिल के बारें में सुना होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मोटरसाइकिल के बारें में बताएंगे जो की पानी में चलता है.
दरअसल चीन की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ZXMOTO के फाउंडर झांग जू ने अपनी मॉडिफाइड बाइक के जरिए पानी पर लगातार 40.74 किलोमीटर की दूरी तय करके एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए इस खबर में जानते हैं कि इस असंभव दिखने वाले रिकॉर्ड के पीछे की पूरी कहानी और तकनीकी तैयारी क्या थी.
कैसे बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड?
जानकारी दें दे कि झांग शुए ने अपनी इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत सुबह के समय की और पानी में लगातार छह चक्कर पूरे किए. उन्होंने इस दौरान कुल 40.74 किलोमीटर की दूरी तय की और इससे पहले के 31.8 किलोमीटर के पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने जीपीएस ट्रैकिंग, समय के आंकड़ों और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इस पूरे प्रयास की बारीकी से जांच की और मौके पर ही इस नए रिकॉर्ड की अधिकारिक पुष्टि की.
यह भी पढ़ें: 29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
बाइक में किए गए थे बदलाव
आपको बता दें कि नार्मल मोटरसाइकिल पानी पर नहीं चल सकती इसलिए इस खतरनाक और अनोखे प्रयास के लिए झांग जू की इंजीनियरिंग टीम ने पिछले पांच महीनों तक कड़ी मेहनत करके अपनी ZXMOTO MX450 डर्ट बाइक को मॉडिफाइड किया था. चलिए जानतें हैं कैसे:
- एम्फीबियस की: पानी पर तैरने और दिशा देने के लिए बाइक के आगे की तरफ एक विशेष स्की लगाई गई थी.
- थ्रस्ट और टायर: इसका पिछला टायर पानी को पीछे धकेलकर आगे बढ़ने के लिए जरूरी थ्रस्ट पैदा कर रहा था.
- वाटरप्रूफ सीलिंग और उछाल: जबकि बाइक के इंजन, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और पूरी बॉडी को पूरी तरह वाटरप्रूफ सील किया गया था. साथ ही उसकी उछाल क्षमता और वजन के बैलेंस पर काम किया गया था ताकि वह पानी में डूबे बिना सतह पर फिसलती रहे.
17 साल पुराना सपना हुआ सच
बता दें कि यह कारनामा रातों रात नहीं पूरा हो गया है बल्कि इसके पीछे कई सालों की मेहनत है. क्योंकि झांग जू ने यह कारनामा 17 साल के कड़े संघर्ष और जुनून के चलते पूरा किया है. करीब 17 साल पहले भी उन्होंने पानी पर बाइक चलाने की कोशिश की थी लेकिन तब तकनीकी सीमाओं और कमियों के कारण उनके पहले चारों प्रयास असफल हो गए थे.
उन पुरानी कोशिशों में वह ज्यादा से ज्यादा 20 मीटर की दूरी ही तय कर पाए थे. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास की बदौलत आखिरकार अपने इस सपने को सच कर के दिखाया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस ऐतिहासिक काम और डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI