ऑटोमोबाइल मार्केट में अब हाइब्रिड गाड़ियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. क्योंकि लोग इन कारों को शानदार माइलेज के चलते खरीद रहे हैं. इस बीच रेनो डस्टर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. क्योंकि कंपनी ने डस्टर हाइब्रिड भारतीय बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इसे 16.9 लाख रुपये के शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है.

Continues below advertisement

जबकि कंपनी का दावा है कि यह दमदार हाइब्रिड एसयूवी 29 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज और एक बार टैंक फुल करवाने पर 1,400 किलोमीटर की लंबी रेंज देती है. चलिए जानतें हैं इस नई डस्टर हाइब्रिड के ड्राइविंग अनुभव, फीचर्स और परफॉर्मेंस का पूरा रिव्यू.

देखने को मिला नया इंटीरियर

आपको बता दें कि डिजाइन के मामले में नई डस्टर हाइब्रिड में अनलॉक या लॉक करने पर जलने वाला इल्यूमिनेटेड लोगो और जगह-जगह हाइब्रिड बैजिंग देखने को मिलती है. जबकि कार के अंदर घुसते ही इसका नया ब्राउन कलर थीम केबिन को काफी प्रीमियम लुक देता है. इसके अलावा बैठे यात्रियों के लिए केबिन को ज्यादा हवादार बनाने के मकसद से हेडरेस्ट के साइज को थोड़ा छोटा किया है.

Continues below advertisement

वहीं हाइब्रिड तकनीक की बैटरी और भारी-भरकम सेटअप के बावजूद रेनो ने रियर सीट स्पेस से कोई समझौता नहीं किया है. पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स को पैर मोड़ने की दिक्कत नहीं होती और वे आराम से बैठ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

1.8-लीटर का है इंजन

जानकारी दें दे कि नई डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर काम करता है. यह पूरा सेटअप 160 bhp की कुल पावर और 208 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जबकि इसमें एक बेहद आधुनिक मल्टी-मोड गियरबॉक्स दिया गया है जिसमें 4 पेट्रोल और 2 इलेक्ट्रिक गियर शामिल हैं.

शहर और हाईवे पर कितना माइलेज?

बता दें कि इस हाइब्रिड एसयूवी को चेन्नई के भारी ट्रैफिक और हाईवे पर चलाकर देखा गया तो इसका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. क्योंकि शहर के ट्रैफिक में यह कार ज्यादातर समय ईवी मोड पर ही चलती है. जिससे फ्यूल की भारी बचत होती है. रियल-वर्ल्ड टेस्ट में इस कार ने आसानी से 22 से 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया. वहीं भारी ट्रैफिक या खराब सड़कों पर भी इसका माइलेज 17-18 किमी प्रति लीटर से नीचे नहीं गिरता. जो सामान्य पेट्रोल या डीजल एसयूवी से कहीं ज्यादा बेहतर है.

क्या इसे खरीदना सही है?

डस्टर हमेशा से ही राइड क्वालिटी और हैंडलिंग के मामले में काफी शानदार रहा है और नया हाइब्रिड मॉडल भी कुछ कम नहीं है. खराब से खराब रास्तों और गड्ढों को इसका सस्पेंशन आसानी से सोख लेता है और केबिन में शोर भी बहुत कम आता है. जबकि कार के कमियों की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा न होना और रियर कैमरे की सामान्य क्वालिटी थोड़ी खलती है. लेकिन 16.9 लाख रुपये की कीमत में ईवी जैसी स्मूथ राइड, 1,400 किमी की कुल रेंज और 29 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने का कॉम्बिनेशन इसे बाजार में सबसे अलग और पैसा वसूल कार बनाता है.

यह भी पढ़ें: कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI