आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को Hyundai इंडिया ने अपनी मोस्ट-अवेडेट मिड-साइज एसयूवी Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस धांसू गाड़ी की एंट्री के साथ ही कम बजट में बड़ी कार चाहने वालों के लिए एक नया और हाई-टेक विकल्प खुल गया है. यदि आपका बजट 10 से 12 लाख रुपये के बीच है और आप एक शानदार फीचर्स वाली मिड-साइज एसयूवी की तलाश कर रहे हैं, तो बाजार में इस समय कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Hyundai Bayon
Hyundai ने अपनी इस नई एसयूवी को भारतीय बाजार में 9.99 लाख शुरुआती एक्स-शोरूम की बेहद आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है. साइज और स्पेस के मामले में इस कार को वेन्यू और क्रेटा के ठीक बीच में पोजिशन किया गया है, जो कम पैसे में बड़ी गाड़ी का फील देती है.
कंपनी ने इस गाड़ी में 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है जो 115 पीएस की पावर जनरेट करता है. इसके सबसे बड़े यूएसपी की बात करें तो इसमें सेगमेंट के हिसाब से बेहद एडवांस फीचर्स जैसे लेवल-2 प्रो एडास , डुअल 12.3-इंच की शानदार डिस्प्ले, जेनेरिक एआई वॉयस असिस्टेंट और 505 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है.
Skoda Kushaq Classic Plus
अगर आप बेहतरीन ड्राइविंग डायनेमिक्स और मजबूत यूरोपियन बिल्ड क्वालिटी के दीवाने हैं, तो 12 लाख से कम के बजट में Skoda Kushaq का Classic Plus वेरिएंट एक तगड़ा दावेदार है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.69 लाख के आसपास रहती है. सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद ठोस एसयूवी मानी जाती है. इसमें आपको सॉलिड चेसिस के साथ बेहतरीन केबिन स्पेस मिलता है और हाइवे पर लंबी ड्राइविंग के लिए इस गाड़ी की स्थिरता सेगमेंट में सबसे बेहतरीन मानी जाती है.
Maruti Suzuki Grand Vitara
कम बजट में एक फुल-साइज मिड-साइज एसयूवी की चाहत रखने वालों के लिए Maruti Grand Vitara का बेस वेरिएंट भी एक बढ़िया विकल्प साबित होता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10.99 लाख रुपये के आसपास जाती है. इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी इसका शानदार माइलेज और मारुति का बेहद कम मेंटिनेंस खर्च है. यह गाड़ी भारतीय सड़कों के लिहाज से बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े केबिन स्पेस के साथ आती है, जो पांच लोगों के परिवार के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है.
यह भी पढ़ें: ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
Hyundai Creta Base Variant
बाजार में नई आई Bayon से ठीक ऊपर की पोजीशन पर रहने वाली Hyundai Creta का बेस वेरिएंट भी बजट ग्राहकों की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है. Creta के शुरुआती वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.91 लाख से शुरू होती है. भले ही बेस वेरिएंट होने के कारण इसमें आपको टॉप मॉडल जैसे बड़े टचस्क्रीन या एडास जैसे फीचर्स न मिलें, लेकिन सड़क पर इसकी जबरदस्त रोड़ प्रेजेंस, कमाल का रीसेल और कम्फर्टेबल राइड क्वालिटी ग्राहकों को काफी आकर्षित करती है.
यह भी पढ़ें: 10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI