अगर देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों की बात की जाए तो हीरो एचएफ डीलक्स का नाम लिए बिना बात पूरी नहीं हो सकती है. अगर आप कोई बेस्ट माइलेज वाली बाइक खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हीरो एचएफ डीलक्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है क्योंकि मौजूदा समय में कंपनी इस पर ऑफर भी दे रही है. हीरो एचएफ डीलक्स पर शानदार ऑफर मिल रहा है. ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ 4,999 रुपये देखकर इसे घर ला सकते हैं बाकि की रकम को ईएमआई में भरा जा सकता है. फाइनेंस कराने पर कम से कम EMI का ऑप्शन भी है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और आपके शहर तथा डीलरशिप के हिसाब से इसमें बदसाव भी हो सकता है.
इंजनबाइक में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन है, जो 5.9 kW @ 8000 rpm मैक्स पावर और 8.05 nm @ 6000 rpm पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट, दोनों ऑप्शन मिलते हैं. बीएस6 एचएफ डीलक्स में ‘Xsens’ टेक्नॉलजी वाला फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. इससे बाइक 9 परसेंट ज्यादा माइलेज देती है और एक्सेलरेशन भी बेहतर होता है.
सस्पेंशनफ्रंट- टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बररियर- 2-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
ब्रेक्सफ्रंट ब्रेक ड्रम- 130 मिमीरियर ब्रेक ड्रम- 130 मिमी
इलेक्ट्रिकल्सबैटरी: एमएफ बैटरी, 12V - 3Ahहेड लैंप: 12 वी - 35/35 डब्ल्यू (हलोजन बल्ब), ट्रैपेज़ॉयडल एमएफआरटेल/स्टॉप लैंप: 12 वी - 5/21 डब्ल्यू - एमएफआरटर्न सिग्नल लैंप: 12 वी - 10 डब्ल्यू x 4 - एमएफआर
डाइमेंशन्सलंबाई- 1965 मिमीचौड़ाई- 720 मिमीऊंचाई- 1045 मिमीव्हीलबेस- 1235 मिमीग्राउंड क्लीयरेंस- 165 मिमीईंधन टैंक क्षमता- 9.6 लीटरकर्ब वेट- 109 किग्रा (किक) और 112 किग्रा (लेस्फ)
कीमत, माइलेज और मुकाबलाकंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक ग्राहक के हवाले से लिखा है कि उसकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक 100km से ज्यादा का माइलेज दे रही है. बाइक की कीमत 54,650 रुपये से शुरू होकर 63,040 रुपये तक जाती है. बाजार में इसका मुकाबला Bajaj CT100 और TVS Star Sports जैसी बाइक्स से होता है.
यह भी पढ़ें-कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहींपहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI