New EV Taxi: इंडिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसे देखते हुए कई कंपनियां हैं जो की इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने में लगी हुई हैं. इस बीच एक खबर सामने आई है कि जिसने इलेक्ट्रिक गाड़ी के मार्केट में बवाल मचा दिया है. क्योंकि गुजरात के अहमदाबाद स्थित ऑटोमोटिव स्टार्ट-अप ईनेग मोबिलिटी जिसने कंपनी एक ऐसी किफायती और दमदार इलेक्ट्रिक टैक्सी बना रही है. जिसकी शुरुआती कीमत 4.5 लाख रुपये रखी गई है.

Continues below advertisement

इतनी कम कीमत में 320 KM की रेंज मिलना भारत के टैक्सी सेगमेंट के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि अहमदाबाद के इस स्टार्ट-अप की नई इलेक्ट्रिक टैक्सी में क्या-क्या खास देखने को मिलने वाला है.

4.5 लाख रुपये कीमत

बता दें कि ईनेग मोबिलिटी द्वारा बनाई जा रही इस इलेक्ट्रिक कार को खास तौर पर कमर्शियल और टैक्सी सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 4.5 लाख रुपये की बेहद किफायती एक्स-शोरूम कीमत की वजह से इसे खरीदना बहुत आसान हो जाएगा. पेट्रोल या सीएनजी कारों के मुकाबले इसकी शुरुआती खरीद लागत काफी कम रखी गई है.

Continues below advertisement

वहीं सीएनजी टैक्सियों के मुकाबले इस इलेक्ट्रिक कार को चलाने का प्रति किलोमीटर खर्च न के बराबर आएगा. सीएनजी या डीजल कारों में हर किलोमीटर पर 2 से 3 रुपये का फ्यूल खर्च आता है. वहीं यह ईवी केवल 50 से 70 पैसे प्रति किलोमीटर के बेहद कम खर्चे में चलेगी. इसका सीधा फायदा टैक्सी चालकों को अपनी रोजाना की बचत और कुल कमाई में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Range Rover SV Sawai: 24K Gold की Branding, 537 HP का दम, ये है शाही Range Rover

320 KM की दमदार ड्राइविंग रेंज

वहीं इस इलेक्ट्रिक टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल बैटरी पैक और रेंज है. कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर बिना रुके 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में काबिल है. जबकि इसके साथ ही इसमें आधुनिक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी. फास्ट चार्जर की मदद से यह गाड़ी महज 40 से 50 मिनट के अंदर 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी.

इसके अलावा इसे सामान्य 15A के होम सॉकेट से भी रात भर में आसानी से चार्ज किया जा सकेगा. बैटरी को कार के फ्लोरबोर्ड के नीचे इस तरह सेट किया गया है ताकि केबिन में लेगरूम और बूट स्पेस के साथ कोई समझौता न करना पड़े.

सेफ्टी का रखा जाएगा ख्याल

वहीं कार के इंटीरियर और केबिन स्पेस पर विशेष ध्यान दिया गया है. 4 से 5 पैसेंजर्स के बैठने के लिए इसमें पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलेगा. पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए इसमें रियर एसी वेंट्स और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट्स जैसी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी. सामान रखने के लिए बूट में इतना स्पेस होगा कि एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन के 3 से 4 बड़े सूटकेस आसानी से आ सकें.

जबकि सेफ्टी के लिहाज से भी इस सस्ती ईवी में कोई ढील नहीं दी जाएगी. इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, डिजिटल स्पीडोमीटर और जीपीएस व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.

भारतीय ऑटो बाजार पर इसका असर

आपको बता दें कि अहमदाबाद के इस स्टार्ट-अप की यह पहल भारतीय ईवी बाजार में एक नया मोड़ ला सकती है. अब तक बाजार में मौजूद ज्यादातर इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारें 10 लाख से अधिक की बजट रेंज में आती हैं. जिससे आम टैक्सी चालक उन्हें खरीदने से कतराते थे. लेकिन 4.5 लाख की इस नई इलेक्ट्रिक टैक्सी के आने के बाद ओला, उबर और लोकल टैक्सी सर्विस देने वाले ड्राइवर्स तेजी से ईवी अपना सकेंगे.

यह भी पढ़ें: V2H Technology: क्या इलेक्ट्रॉनिक कार से घर का पंखा और लाइट जला सकते हैं, जान लीजिए जवाब?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI