Range Rover SV Sawai: ऑटोमोबाइल मार्केट में हमेशा से ही लैंड रोवर गाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा रही है. कंपनी की रेंज रोवर गाड़ी मार्केट में कई सालों से धमाल मचा रही है. जबकि इस बीच कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप रेंज रोवर का स्पेशल एडिशन Range Rover SV Sawai Collection भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. बता दें कि शाही अंदाज वाली इस रेंज रोवर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 24-कैरेट गोल्ड ब्रांडिंग और इसका दमदार इंजन है.

Continues below advertisement

कंपनी ने इस एक्सक्लूसिव कलेक्शन की बेहद सीमित यूनिट्स ही तैयार की है. जिससे यह कार दुनिया के चुनिंदा रईसों और कार कलेक्टर्स की गैरेज की शान बनेगी. यह कार न केवल बाहर से देखने में एक चलती-फिरती राजसी हवेली जैसी लगती है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस शाही रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन में क्या-क्या अनोखे फीचर्स मिलते हैं.

24-कैरेट गोल्ड की ब्रांडिंग

बता दें कि रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन को पहली नजर में देखते ही इसका लुक हर किसी को अपना दीवाना बना देता है. इस कार के फ्रंट ग्रिल, बूट लिड और साइड पैनल्स पर दिए गए Range Rover और SV के बैज मेटल से नहीं बल्कि 24-कैरेट शुद्ध सोने से प्लेटिंग की गई है.

Continues below advertisement

जबकि इसके एक्सटीरियर में एक खास कस्टम Sawai Blue और गोल्ड-एसेंटेड पेंट स्कीम दी गई है जो सूर्य की रोशनी में बेहद प्रीमियम चमक बिखेरती है. कार में 23-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिन पर गोल्ड और डार्क पोलिश का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है जो इसे सड़क पर एक अलग ही प्रेजेंस देता है.

यह भी पढ़ें: Best Mileage Bikes: दिवाली पर खरीदें 75 kmpl माइलेज वाली ये सस्ती Bikes, कीमत 80 हजार रुपये से कम

537 HP का दमदार V8 इंजन

रेंज रोवर की यह नई कार केवल लुक्स में ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है. Range Rover SV Sawai Collection में 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 537 हॉर्स पॉवर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

जबकि 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से लैस यह भारी-भरकम एसयूवी महज 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इतनी विशालकाय और लग्जरी कार में 537 एचपी का दम इसे सड़कों पर एक सुपरकार जैसी तेजी देता है.

अल्ट्रा-लग्जरी इंटीरियर फीचर्स

आपको बता दें कि कार के दरवाजे खोलते ही केबिन का माहौल आपको किसी 7-स्टार होटल या शाही महल का अहसास फील देता है. क्योंकि इसमें हैंड-क्राफ्टेड लेदर सीट्स, रियल वुड वेनियर और डैशबोर्ड पर असली सोने के धागों से की गई खास कस्टमाइज्ड स्टिचिंग मिलती है.

जबकि कार के रियर केबिन में Executive Class Comfort सीट्स दी गई हैं जो 24-वे पावर एडजस्टमेंट, मसाज फंक्शन, और रेफ्रिजरेटर के साथ आती हैं. सफर के दौरान यात्रियों के मनोरंजन के लिए केबिन में 35-स्पीकर वाला Meridian Signature 3D साउंड सिस्टम दिया गया है. जो कार के अंदर का शोर पूरी तरह खत्म कर देता है.

क्या है कीमत?

बता दें कि रेंज रोवर एसवी सवाई कलेक्शन की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.90 करोड़ रुपये है. जो इसे भारत में बिकने वाली सबसे महंगी और प्रीमियम एसयूवी में से एक बनाती है. कंपनी भारत के लिए इस खास सवाई कलेक्शन की केवल 18 यूनिट्स ही अलॉट करेगी. अपनी 24-कैरेट गोल्ड ब्रांडिंग 537 HP की बेजोड़ ताकत और बेमिसाल लग्जरी के साथ यह कार भारतीय ऑटो इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Tesla Model Y: आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI