बुध ग्रह 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर (प्रवेश) करेगा. सिंह राशि में बुध ग्रह 2 सिंतबर तक रहेगा. बुद्ध सिंह राशि के साथ युति करेगा जिससे बुधादित्य योग बनेगा. बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, संवाद आदि का कारक माना जाता है. हम आपको बता रहे हैं कि बुध के सिंह राशि में गोचर से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
मेष शिक्षा, प्रतियोगिता के लिए समय सही रहेगा. व्यापारी नए अनुबंध कर सकते हैं. नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति का योग बनेगा. धर्- कर्म एवं सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी.
वृष पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है. नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. मित्रों-संबंधियों को अधिक धन कर्ज के रूप में देने से बचें.
मिथुन साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. जिद और आवेश में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, संयम बरतें. मकान और वाहन के खरीदने का सपना पूर्ण होगा. संतान प्राप्ति के भी योग हैं.
कर्क आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन जमीन जायदाद खरीदने बेजने के लिए थोड़ा इंतजार करें. कार्यक्षेत्र में साजिश का शिकार होने से बचें, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.
सिंह सत्ता का सुख मिलेगा, उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे. रोजगार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे.
कन्या आर्थिक पक्ष कमजोर कर सकता है. व्यर्थ के खर्च करने से बचें. कष्टकारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है.वीजा आवेदन और विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करने पर मिल सकती सफलता.
तुला रुका हुआ धन आएगा. विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय. रोमास के लिए उपुयक्त है समय. अचल संपत्ति को खरीदने का योग बन सकता है.
वृश्चिक कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. विदेशी कंपनियों में आवेदन करना भी सफल रहेगा. माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें. कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना बेहतर.
धनु छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा. धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी. विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन या विदेशी नागरिकता के लिए कोशिश सफल रहेगी.
मकर स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा. दांपत्य जीवन में भी कुछ कड़वाहट आ सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तें जांच परख लें.
कुंभ व्यापर की दृष्टि से अच्छा समय रहेगा. दांपत्य जीवन के लिए शुभ समय है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मीन आर्थिक पक्ष के साथ साथ स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार मिल सकता है. केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
यह भी पढ़ें:
गिले-शिकवे भूलकर CM गहलोत के आवास पर पहुंचे पायलट, गर्मजोशी से मिलाया हाथ, पास में बैठे
