Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 10 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.
मेष राशि (Aries) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: मेष राशि के जातकों का कल घर परिवार में सम्मान मिलेगा. सामाजिक प्रभाव में भी कल वृद्धि होगी. संतान के विवाह को लेकर कल आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. दिन के आरंभ से ही कल आप सक्रिय रहेंगे और पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं. कल घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा.
करियर- बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखना होगा.
उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.
वृषभ राशि (Taurus) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: कल आप भविष्य की योजनाओं को लेकर उलझन और चिंतन में रहेंगे. कल सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे. वाहन की देख रेख और मरम्मत पर कल धन खर्च हो सकता है. परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से कल सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. लव लाइफ खुशनुमा रहेगा और प्रेमी के साथ मनोरंजक शाम बिताएंगे.
करियर- व्यापार से जुड़े जातकों को कल किसी तकनीकी समस्या और आर्थिक विषयों को लेकर चिंता हो सकती है.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और केले का पौधा लगाएं.
मिथुन राशि (Gemini) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको कल सम्मान मिलेगा. अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इसमें सावधानी बरतें नहीं तो परेशानी होगी. कल जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ होगा और हर काम में परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.
करियर- अगर आप कोई नया काम या व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए कल का दिन अच्छा है. कल आपका अटका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है.
उपाय: दुर्गा सप्तशती के कवच का पाठ करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं.
कर्क राशि (Cancer) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: कल का दिन कर्क राशि के लिए लाभकारी रहेगा. मातृ पक्ष से भी धन लाभ होता देखा जा रहा है. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. कल आपके ज्ञान विज्ञान में इजाफा होगा और आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं. शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं. आपके घर कल मेहमान का आगमन हो सकता है.
करियर-आपको कल कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा. सामाजिक संपर्क और प्रभाव में भी कल वृद्धि होगी.
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और शहद अर्पित करें.
सिंह राशि (Leo) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: कल आप भौतिक सुख साधनों का आनंद लेंगे और इन पर पैसा भी खर्च करेगे. कल आप वाहन पर भी धन खर्च कर सकते है. पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम कल पूरा हो जाएगा. निकट संबंधियों से मनमुटाव चल रहा है तो इसका भी कल समाधान हो सकता है. मित्रों से भी कल आपको सहयोग मिलेगा. जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं कल उनका प्रभाव और सम्मान बढेगा, विरोधी भी कल आपकी तारीफ कर सकते है.
उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें.
कन्या राशि (Virgo) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: कन्या राशि के लिए कल का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. धर्म कर्म के काम में कल आपका मन लगेगा. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो साझेदारो से आपको लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में कल जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था सुधारने पर काम करेंगे. किसी महिला संबंधी से आपको कल सहयोग और लाभ मिल पाएगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
करियर- आप अपनी वाणी और चतुराई से भी कल लाभ पा सकते है.
उपाय-माता दुर्गा की उपासना करें.
तुला राशि (Libra) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: आपको कल परिवार का सहयोग मिलेगा. आप अपने व्यवहार और बातों से घर में अपना बेहतर मुकाम बना पाएंगे और लोग आपकी बातों को सम्मान भी देंगे. घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा. सुबह से ही कल आप घर की व्यवस्था को सुधारने का काम करेंगे और साथ ही अपने शौक को पूरा करने के लिए समय निकालेंगे. परिवार के सदस्यों को कल आप कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं. रुचिकर खानपान का आनंद लेंगे.
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और तुलसी के पौधे में जल दें.
वृश्चिक राशि (Scorpio) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: वृश्चिक राशि के जातक कल अपने पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल बनाकर रखेंगे. किसी निकट संबंधी से चल रहा तनाव भी कल दूर होगा. लव लाइफ में आपको कल प्रेमी संग आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा. बच्चों के साथ कल आप मनोरंजक पल बिताएंगे. आपको कल किसी संबंधी की मदद के लिए भी आगे आना होगा. जो लोग घर बदलने का प्लान कर रहे है उनको कल प्रयास में सफलता मिलेगी.
करियर- आपको कल किसी महिला मित्र अथवा संबंधी की ओर से लाभ और सहयोग मिलेगा.
उपाय: मां लक्ष्मी के चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं.
धनु राशि (Sagittarius) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: कल का दिन धनु राशि के लिए सुखद रहेगा. आप कल परिवार और मित्रों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे और अपने कुछ शौक भी परे करेंगे. कल आप घर के कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं. ससुराल के संबंधियों से आपको कल लाभ और सहयोग मिलेगा. छोटी दूरी की यात्रा का भी प्लान बन सकता है.
करियर- व्यापार में कल आपको लाभ मिलेगा. आप कल कारोबार में विस्तार के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. बिजनेस में आपका अटका माल कल निकल सकता है.
उपाय: मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें
मकर राशि (Capricorn) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: आपकी कोई वस्तु खराब हो सकती है जिसकी वजह से परेशानी होगी और धन भी खर्च करना होगा. आपको कल घर की जरूरतों और व्यवस्था पर भी धन खर्च करना होगा.वैसे पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा. किसी मित्र या मेहमान से मिलने का प्लान बन सकता है. आपको कल मनपसंद भोजन का आनंद मिल सकता है.
करियर- कुछ पेंडिंग बिल भी कल निपटाने होंगे जिससे कल का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा.
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ राशि (Aquarius) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: आपके लिए कल का दिन आनंददायक रहेगा.आपके लिए सलाह है कि कल भारी सामान उठाने से बचें नहीं तो कमर कंधे में दर्द हो सकता है. लंबे समय बाद कल आप किसी मित्र या संबंधी से मिल सकते है. धर्म कर्म के काम पर कल आपका धन खर्च होगा. पारिवारिक जीवन मे प्रेम और सहयोग बना रहेगा और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे.
करियर- विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को आप कल मात दे पाएंगे. बिजनेस में आपको कल लाभ का मौका मिलेगा. काम की व्यस्तता की वजह से थकान भी होगा.
उपाय: शनिवार को काले तिल और उड़द का दान करें.
मीन राशि (Pisces) - 10 मई 2025कुल मिलाकर दिन: आपको कल सेहत के प्रति ध्यान रखना होगा. वाहन सावधानी से चलाएं. वैसे कल का दिन आपको माता और मातृपक्ष से लाभ दिला सकता है.
करियर- कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और पूर्व में किए गए निवेश और परिश्रम का भी आपको लाभ मिलेगा. बच्चों से आपको कल सहयोग और सुख मिलेगा. किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको भावुक बनाएगा. खर्च पर कंट्रोल करे.
उपाय- केले का पेड़ लगाएं या जल दें.
Budh Gochar 2025: मेष राशि में बुध का गोचर, पाकिस्तान पर पड़ा भारी! राशियों पर भी जान लें असर
