Baba Vanga Predictions 2023: बाबा वेंगा बुल्गारिया की महिला भविष्यवक्ता हैं. 12 वर्ष की अल्पायु में ही उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी. उनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 को हुआ था. बाबा वेंगा ने 9/11 के आतंकी हमलों, ब्रेक्सिट समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो कि सच साबित हुई. उन्होंने साल 2023 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी जो कि बहुत खतरनाक हैं.आइये जानें 2023 के लिए उनकी सभी भविष्यवाणियां.
अंधकारमयऔरत्रासदी
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2023 अंधकारमय और त्रासदी वाला रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा जो कि परमाणु हमले के कारण हो सकता है. बाबा वेंगा ने इस साल भयानक युद्ध और सोलर सुनामी आने की भी आशंका जताई है.
तीसराविश्वयुद्धऔरपरमाणुविस्फोट
बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच हुई तो 2023 में परमाणु ऊर्जा का विस्फोट होगा. इससे काफी अधिक संख्या में धन-जन की हानि होगी. बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को विश्लेषक यूक्रेन और रूस के मध्य होने वाले युद्ध से जोड़ कर देख रहें हैं. विश्लेषकों के अनुसार, रूस और यूक्रेन का युद्ध तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है. इसके अलावा बाबा वेंगा ने यह भी कहा है कि बड़ा देश लोगों पर जैविक हथियारों से हमला कर सकता है. इसमें हजारों की संख्या में लोग मारे जायेंगे.
आसकताहैविनाशकारीसौरतूफान?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, सौर तूफ़ान का मतलब सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का विस्फोट है. इस विस्फोट से कई खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे. जो जनजीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. इनका प्रभाव अरबों परमाणु बमों के जितना शक्तिशाली हो सकता है. यह सौर तूफ़ान भयंकर विनाश का कारण बन सकता है.
लैबमेंतैयारहोगाबच्चा
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2023 में बच्चे लैब में विकसित होंगें तथा उनके त्वचा का रंग और लिंग उनके माता-पिता के द्वारा तय किये जायेंगे. ऐसे में यदि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई तो अब इंसानों के द्वारा बच्चों को पैदा करने का पारंपरिक तरीका खत्म हो सकता है.
होसकताहैएलियनअटैक
बाबा वेंगी की भविष्यवाणी में कहा गया है कि पृथ्वी पर किसी और ग्रह से आये शक्तियों का अटैक हो सकता है. जिसमें लाखों लोग मारे जायेंगे. विश्लेषक इसकी आशंका एलियन के हमले से कर रहें हैं. इस हमले से काफी धन-जन की हानि हो सकती है.
बिजलीसंयंत्रमेंविस्फोटसेलोगोंमेंहोगीगंभीरबीमारी
बाबा वेंगी की भविष्यवाणी के अनुसार, बिजली संयंत्र में विस्फोट से जहरीले बादल दुनिया में फैल सकते हैं, जो एशिया के पूरे महाद्वीप को घने अंधेरे में धकेल देगा. इसकी वजह से लाखों लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आकर मर सकते हैं. इससे एक भयावह स्थिति खड़ी हो सकती है.
जैविकहथियारोंसेहोगाहमला
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, कोई देश जैविक हथियारों से हमला कर सकता है. जिससे काफी संख्या में लोग मारे जायेंगे. मौजूदा समय में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध हो रहा है जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार जैविक हथियारों के इस्तेमाल की बात कह चुके हैं.
न्यूक्लियरपावरप्लांटधमाका
बाबा वेंगा ने साल 2023 में एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका होने की बात कही है. उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक़, इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
