Pope Benedict Death: वेटिकन सिटी के पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI पिछले दो दिन से बीमार चल रहें थें, लेकिन आज शनिवार (31 दिसंबर) स्थानीय समय अनुसार 9:30 बजे सुबह को मौत हो गई है. उनकी उम्र 95 साल थी. उन्होंने 2005 से 2013 तक एपोस्टोलिक सी का आयोजन किया था. उन्होंने साल 2013 में  किसी कारणवश रूप से पोप के पद को छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी. हाल के दिनों में वो वेटिकन गार्डन में एक छोटे से मठ, मेटर एक्लेसिया में रहने लगे थे.

कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई थी. आज वेटिकन के मेटर एक्लेसिया मठ में ही उनका निधन हो गया. इससे पहले वेटिकन मीडिया ने बताया था कि कल शुक्रवार (30 दिसंबर) को उनकी तबीयत में सुधार देखी गई थी. पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI ने कल आराम भी किया था और दोपहर में  खीस्तयाग समारोह में भाग लिया था.

साल 2013 में छोड़ा पोप का पद

पूर्व पोप बेनेडिक्ट का जन्म 16 अप्रैल 1927 को जर्मनी में हुआ था. वेटिकन सिटी में पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI को  24 अप्रैल 2005 में पोप के लिए चुना गया था, जो पिछले 275 सालों में चुने गए पोप में सबसे उम्रदार थे, उस समय उनकी उम्र 80 साल थी. इन्होंने फिर साल 2013 में पोप के पद को ज्यादा उम्र होने की वजह से छोड़ दिया था. वो 600 साल के इतिहास में पहली बार किसी कारणवश पद को छोड़ा. पोप बेनेडिक्ट XVI का असली नाम योसेफ़ आलोयज़ियुस रात्सिंगर था. पूर्व पोप बेनेडिक्ट के पार्थिव शरीर का सोमवार (2 जनवरी) को सेंट पीटर बेसिलिका में दफनाया जाएगा

पीएम मोदी ने जताया शोक

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख पूर्व पोप बेनेडिक्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट XVI के निधन से की खबर सुनकर दुख हुआ. उन्होंने अपना सारा जीवन चर्च और मसीहा के शिक्षाओं को समर्पित कर दिया. उन्हें समाज के लिए उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा. मेरे विचार दुनिया भर के उन लाखों लोगों के साथ है, जो उनके निधन पर शोक जता रहें है.

ये भी पढ़ें:साल 2022 में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई- 456 गिरफ्तारियां, 73 केस हुए दर्ज और 59 चार्जशीट