घर में नींबू का पौधा लगाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. इसकी ताजी हरी पत्तियां और खुशबूदार फूल घर के माहौल को भी बेहतर बनाते हैं. लेकिन कई बार पौधा अच्छी तरह बढ़ता रहता है, पत्तियां भी हरी रहती हैं, फिर भी उसमें फूल या फल दिखाई नहीं देत. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग पौधे में ज्यादा खाद या पानी डालना शुरू कर देते हैं, जबकि यही गलती समस्या को और बढ़ा देती है.  अगर आपके घर का नींबू का पौधा फल नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले उसकी रोजाना की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है. कुछ सामान्य गलतियों को सुधारकर आप पौधे की ग्रोथ और फलने की क्षमता को बेहतर कर सकते है.

Continues below advertisement

पर्याप्त धूप न मिलना

नींबू के पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप की जरूरत होती है. अगर पौधा ऐसी जगह रखा है जहां दिनभर छाया रहती है या उसे केवल थोड़ी देर धूप मिलती है, तो उसकी पत्तियां तो बढ़ सकती हैं, लेकिन फूल और फल आने में परेशानी हो सकती है. इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखना बेहतर है जहां उसे रोजाना कई घंटे सीधी धूप मिल सके. हांलाकि बहुत तेज गर्मी और अत्यधिक तापमान की स्थिति में पौधे की मिट्टी में नमी बनाए रखना भी जरूरी होती है.

जरूरत से ज्यादा पानी देना

नींबू के पौधे को पानी चाहिए, लेकिन हर समय गीली मिट्टी उसके लिए नुकसानदायक होती है. लगातार पानी जमा रहने से जड़ों में हवा का संचार कम हो जाता है और जड़ें कमजोर होने लगती हैं. पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को देखकर नमी जांचें. अगर मिट्टी पहले से गीली है तो तुरंत दोबारा पानी डालनें से बचें. गमले में पानी की निकासी के लिए पर्याप्त छेद होना भी जरूरी है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ेंः Ridge Gourd Farming : तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस

खाद का गलत इस्तेमाल

कई लोग फल पाने के लिए बार-बार खाद डालते हैं. जरूरत से ज्यादा खाद, खासकर नाइट्रोजन वाली खाद, पौधे में पत्तियों और शाखाओं की वृद्धि तो बढ़ा सकती है, लेकिन फूल और फल कम हो सकते हैं.

गमला छोटा होना

अगर नींबू का पौधा लंबे समय से एक ही छोटे गमले में लगा है, तो उसकी जड़ों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती. जिससे जड़ें बहुत ज्यादा फैल जाने पर पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो जाती है.

यह भी पढ़ेंः तेजी से बढ़ाना है करी पत्ता, इन गलतियों से बचें