✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

कविता गाडरी   |  प्रांजुल श्रीवास्तव  |  30 Mar 2026 12:22 PM (IST)

Colored Capsicum Farming: किसान अब हरी, लाल, पीली शिमला मिर्च की खेती शुरू कर रहे हैं. इसे उन्होंने आय का मुख्य का सोर्स भी बना लिया है. इसमें एक फसल में 1.5 लाख तक मुनाफा कमाया जा सकता है.

Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

रंगीन शिमला मिर्च की खेती

Colored Capsicum Farming: आज के समय में किसान अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आम सब्जियों के साथ ही अलग-अलग तरह की सब्जियां भी उगाते हैं. खेती में बदलते समय के साथ फसलों का चुनाव भी बदल रहा है. अब किसान हर बार एक तरह की फसल की खेती की जगह ऐसी खेती की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल सके.

रंगीन शिमला मिर्च भी ऐसी ही एक फसल बनकर उभरी है, जिसकी बाजार में लगातार मांग किसानों को आकर्षित कर रही है. हरी के साथ-साथ लाल और पीली शिमला मिर्च का इस्तेमाल घरों से लेकर होटल को और फास्ट फूड इंडस्ट्री तक बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिससे इसकी कीमत भी बेहतर मिलती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रंगीन शिमला मिर्च 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है और किसान इससे तगड़ा मुनाफा कैसे कमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-PM Fasal Bima Yojana: फसल में लग जाए आग तो सरकार देती है तगड़ा मुआवजा, इस योजना में आज ही जुड़वा लें अपना नाम
 
कम लागत में बेहतर आमदनी कई किसान अब वह हर बार होने वाली खेती को छोड़कर शिमला मिर्च की खेती शुरू कर रहे हैं. इसे उन्होंने आय का मुख्य का सोर्स भी बना लिया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक एकड़ में करीब 25,000 की लागत आती है, जिसमें बीज, खाद, दवाइयां और मजदूरी शामिल होती है. वहीं एक फसल से उन्हें करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक का मुनाफा होता है. खेती का आसान तरीका रंगीन शिमला मिर्च की खेती के लिए पहले नर्सरी तैयार की जाती है. इसके बाद खेत की अच्छी तरह जुताई कर, उसमें गोबर की खाद मिलाई जाती है. मेड बनाकर मल्चिंग विधि से पन्नी बिछाई जाती है और उसमें पौधों की रोपाई की जाती है. रोपाई के बाद सिंचाई और समय-समय पर खाद व कीटनाशक का छिड़काव जरूरी होता है. यह तकनीक खरपतवार को काम करती है और पौधे की बढ़ावार में मदद करती है. वहीं शिमला मिर्च की रोपाई के करीब 60 से 70 दिन बाद ही मिर्च की तुड़ाई शुरू हो जाती है. एक बार फसल तैयार होने के बाद करीब 3 से 4 महीने तक लगातार उत्पादन मिलता रहता है. सामान्य परिस्थितियों में एक हेक्टेयर से 200 से 250 क्विंटल तक उपज ली जा सकती है. मौसम और मिट्टी का रखें ध्यान एक्सपर्ट्स के अनुसार, 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान शिमला मिर्च के लिए सबसे उपयुक्त होता है. वहीं दोमट या बलुई दोमट मिट्टी, जिसमें पानी का निकास अच्छा हो इसकी खेती के लिए बेहतर मानी जाती है. मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए. वहीं, अच्छी पैदावार के लिए सही किस्म का चयन भी जरुरी होता है. प्रमुख किस्म में कैलिफोर्निया वंडर, येलो वंडर, अरका गौरव, अरका मोहिनी और अरका बसंत शामिल है. इन किस्म से बेहतर उत्पादन मिलता है और बाजार में उनकी मांग भी ज्यादा रहती है. रंगीन शिमला मिर्च की बढ़ती मांग कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रंगीन शिमला मिर्च की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी के साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसकी खपत लगातार बढ़ रही है और किसानों को इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं. 
 
ये भी पढ़ें-अप्रैल में गार्डन को रखें हरा-भरा, गर्मी से बचाने के स्मार्ट तरीके
Published at: 30 Mar 2026 12:22 PM (IST)
Tags: AgricultureFarmingcolored capsicum farmingvegetable farming profit
  • हिंदी न्यूज़
  • एग्रीकल्चर
  • Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.