भारतीय क्रिकेट टीम की टी 20 सीरीज शुरू हो चुकी है

भारत ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा है

इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं

इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा

लेकिन अब चिंता का विषय ये है कि टी20 के फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा

टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की हालत से लगता है कि हर सीरीज में एक नया कप्तान देखने को मिल सकता है

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर्स द्वारा प्रोमो वीडियो तैयार किया गया है

और इस प्रोमो में हार्दिक पांड्या ही दिखाई दे रहे थे

लेकिन पांड्या के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया

और अब साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए एक प्रोमो आया है, जिसमें केएल राहुल दिखाई दे रहे हैं