सावन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिल्ली से उज्जैन जाने की तैयारी कर रहे हैं.

Image Source: ABP Live

अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो पहले ऐसी ट्रेन चुनें जो कम समय में उज्जैन पहुंचाए.

Image Source: ABP Live

इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22942) दिल्ली से रात 10:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे उज्जैन पहुंचती है. यह ट्रेन केवल बुधवार को चलती है.

Image Source: ABP Live

नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट (20156) रात 11:25 बजे दिल्ली से चलती है और सुबह 10:20 बजे उज्जैन पहुंचती है. यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है.

Image Source: ABP Live

नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस (12416) रात 9:50 बजे प्रस्थान करती है और सुबह 8:20 बजे उज्जैन पहुंचाती है. यह ट्रेन रोज चलती है.

Image Source: ABP Live

उज्जैनी एक्सप्रेस (14310) दोपहर 1:50 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन तड़के 3:55 बजे उज्जैन पहुंचती है. यह ट्रेन मंगलवार और बुधवार को चलती है.

Image Source: ABP Live

मालवा एक्सप्रेस (12920) रात 8:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे उज्जैन पहुंचती है. यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलती है.

Image Source: ABP Live

दिल्ली से उज्जैन कम समय में पहुंचाने के लिए नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस (12416) और इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22942) बेहतरीन विकल्प हैं.

Image Source: ABP Live

सावन के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, इसलिए टिकट पहले से बुक करना बेहतर रहेगा.

Image Source: ABP Live

यात्रा से पहले ट्रेन का समय, रनिंग स्टेटस और सीट उपलब्धता जरूर चेक करें, क्योंकि समय-सारिणी में बदलाव हो सकता है.

Image Source: ABP Live