बारिश के मौसम में फ्रिज के अंदर पानी जमा होना एक आम समस्या है. इसकी वजह अक्सर खराबी नहीं, बल्कि गलत सेटिंग होती है.

Image Source: ABP Live

मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है. बार-बार फ्रिज खोलने पर यही नमी अंदर जाकर पानी की बूंदों में बदल जाती है.

Image Source: ABP Live

मानसून में फ्रिज का तापमान 3°C से 5°C के बीच रखें. इससे कंडेनसेशन कम होगा.

Image Source: ABP Live

अगर आपके फ्रिज में नंबर वाला नॉब है, तो उसे 3 या 4 पर रखें. बहुत ज्यादा ठंडा तापमान पानी जमा होने की वजह बन सकता है.

Image Source: ABP Live

हर बार फ्रिज खोलने पर बाहर की नम हवा अंदर चली जाती है. जरूरत होने पर ही फ्रिज खोलें.

Image Source: ABP Live

अगर दरवाजे की रबर ढीली या खराब है, तो बाहर की हवा अंदर आएगी और नमी बढ़ेगी. जरूरत हो तो गैस्केट बदलवाएं.

Image Source: ABP Live

ड्रेन होल बंद होने पर पानी बाहर नहीं निकल पाता और फ्रिज के अंदर जमा होने लगता है. समय-समय पर इसकी सफाई करें.

Image Source: ABP Live

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से ठंडी हवा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे नमी बढ़ सकती है.

Image Source: ABP Live

गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से भाप बनती है, जो बाद में पानी की बूंदों में बदल जाती है. पहले खाना ठंडा होने दें.

Image Source: ABP Live

अगर सही सेटिंग, साफ ड्रेन होल और ठीक डोर सील के बाद भी पानी जमा हो रहा है, तो कूलिंग सिस्टम या सेंसर में खराबी हो सकती है. ऐसे में अधिकृत टेक्नीशियन से जांच कराएं.

Image Source: ABP Live