उर्वशी ढोलकिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं

उर्वशी ने कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका बन खूब पॉपुलैरिटी बटोरी

लेकिन रियल लाइफ में टीवी की इस कोमोलिका को काफी स्ट्रगल करना पड़ा

उर्वशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि 16 की उम्र में उन्होंने शादी कर ली, क्योंकि वो पागलों की तरह प्यार में थीं

उर्वशी ने शादी कर काम छोड़ने का फैसला लिया था, वो सिंड्रेला की तरह लाइफ जीना चाहती थीं

हालांकि, उर्वशी का ये भ्रम बहुत ही जल्दी टूट गया, 17 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बन गईं

18 की उम्र में उर्वशी का तलाक हो गया, क्योंकि एक्ट्रेस के पति बच्चों की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे

उस वक्त सिर्फ उर्वशी के पेरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट किया

19 की उम्र में उर्वशी काम पर लौटीं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों को पालना था

उर्वशी ने बताया कि लोगों ने उनकी मजबूरी का भी खूब फायदा उठाया