सामने आई आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी की पहली झलक

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के घर इन दिनों बहुत खुशी का माहौल है

दरअसल कृष्णा अभिषेक की बहन आरती लंबे समय से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं

आरती की शादी के फंक्शन्स शुरू हो गए हैं

अब एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी की पहली झलक सामने आई है

जहां आरती और उनके घर वाले वाले जमकर डांस और धमाल मचाते दिखाई दिए हैं

एक तरफ स्टाइलिश साड़ी पहन आरती की भाभी कश्मीरा डांस करते दिखाई दी हैं

वहीं अपनी बहन की हल्दी फंक्शन में कृष्णा भी जमकर मस्ती करते दिखे

इस दौरान आरती मल्टी कलर का लहंगा पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं

एक तस्वीर में आरती के होने वाले दूल्हे राजा अपनी प्रिंसेस को गोद में उठाकर डांस करते नजर आए

एक फोटो में वे अपने मंगेतर संग फूलों से खेलती दिखीं हैं

फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं