देखिए क्या है Android 16 के नए अपडेट में, नए फीचर जानकर हो जाएंगे खुश

Published by: राहुल पाण्डेय
Image Source: X

Android 16 के लेटेस्ट वर्जन Beta 1 के अपडेट के बाद कई नए फीचर्स सामने आए हैं और गूगल इन्ही फीचर्स को पिक्सल में लेकर आ सकता है.

Image Source: X

कंपनी इसका डेवलपर प्रिव्यू पिछले साल नवंबर में ही कर चुकी हैं और अब इसका बीटा वर्जन रिलीज किया गया है.

Image Source: X

गूगल इसे अपने Pixel 6  से लेकर Pixel 9 तक के सभी फोन्स में उपलब्ध करा रहा है.

Image Source: X

पिक्सल यूजर्स बड़ी आसानी से Android 16 के बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं और इसके कुछ खास फिचर्स यूज कर सकते हैं.

Image Source: X

स्क्रीन एडेप्टेबल ऐप्स- इसकी मदद से नए ऐप्स अलग अलग साइज की स्क्रीन पर अच्छे से काम करेंगे और बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज भी होंगे.

Image Source: X

प्रिडिक्टिव एनिमेशन- सभी ऐप्स के लिए Android 16 एकदम नए फ्लुएड एनिमेशन लेकर आया है जिसकी मदद से यूजर्स को बेहतर ट्रांजिशन देखने को मिलेंगे.

Image Source: x

स्मार्ट 3-बटन नेविगेशन प्रिव्यू-  Android 16 एक नया प्रिव्यू सिस्टम लेकर आ रहा हैं जिसके जरिए यूजर किसी भी बटन पर लॉन्ग-टैप करेंगे तो उन्हें एक प्रिव्यू दिखेगा जो बताएगा कि वह बटन किस स्क्रीन पर लेकर जाएगा.

Image Source: X

बेहतर Gemini AI इंटीग्रेशन- गूगल ने यह भी बताया है कि वह अपने Gemini AI को लगातार इंप्रूव कर रहा है और अब इसमें ऐप-लेवल इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा और Android 16  में नए APIs भी शामिल किए जाएंगे.

Image Source: X

iOS-स्टाइल परसिस्टेंट नोटिफिकेशन- लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन में Live Updates फीचर शामिल किया गया हैं और यह कई हद तक IOS के लाइव ऐक्टिविटीज जैसा है.

Image Source: X