पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा है.

आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी लोग इस हमले पर दुख जता रहे हैं और पाकिस्तान का खुलकर विरोध कर रहे हैं.

क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं.

इस दौरान पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ा बयान दिया है.

गोस्वामी का कहना है कि पाकिस्तान के साथ हमें कभी भी क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

गोस्वामी ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या करना पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल लगता है.

उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया है कि हम उस भाषा में जवाब दें जो वे वास्तव में समझते हैं.

गोस्वामी का मानना है कि बल्ले और गेंद से नहीं. पाकिस्तान को जीरो टॉलरेंस के साथ जवाब देना चाहिए.

गोस्वामी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं.

गोस्वामी ने इस दौरान 21 पारियों में 293 रन बनाए हैं. वह आखिरी बार आईपीएल में साल 2020 में खेले थे.