क्या हेलमेट पहनने से सच में झड़ते हैं बाल?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

सड़क पर बढ़ते यातायात और दुर्घटनाओं के कारण हेलमेट पहनना न केवल आवश्यक है बल्कि कानून द्वारा अनिवार्य भी है

Image Source: pexels

हेलमेट के उपयोग में वृद्धि के साथ-साथ लोगों के मन में एक डर भी घर कर गया है

Image Source: pexels

कुछ लोगों का मानना ​​है कि हेलमेट पहनने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ रही है, तो क्या यह सच है?

Image Source: pexels

लगातार टाइट हेलमेट पहनने से ‘ट्रैक्शन एलोपेसिया’ की समस्या हो सकती है

Image Source: pexels

यह हेयर फॉल का एक प्रकार है, जो बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव और रगड़ पड़ने से होता है

Image Source: pexels

जब हेलमेट सिर पर ज्यादा टाइट होता है, तो वह कुछ हिस्सों पर दबाव डालता है, इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं

Image Source: pexels

इसके अलावा, हेलमेट के अंदर जमा पसीना,गर्मी और प्राकृतिक तेल स्कैल्प को प्रभावित करते हैं, जिससे बाल तेजी से झड़ सकते हैं

Image Source: pexels

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ सावधानियां अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है

Image Source: pexels

हेलमेट पहनने से पहले सूती या पसीना सोखने वाली टोपी पहनें, ताकि रगड़ और नमी से बचाव हो सके

Image Source: pexels

हालांकि,अगर आप अपने बालों को साफ और छोटा रखते हैं, तो हेलमेट पहनने से आपके बालों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा

Image Source: pexels