मोरिंगा की फली से कैसे बनाते हैं सूप

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

मोरिंगा का सूप बनाने के लिए आपको ताजे सहजन की फली, अदरक, लहसुन, प्याज, टमाटर,जीरा, काली मिर्च, धनिया और नींबू लेना होगा

Image Source: pexels

इसके बाद आपको मोरिंगा की फलियों को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लेना है

Image Source: pexels

अगला काम है कुकर में फली, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और पानी डालकर 3 सीटी लगाएं

Image Source: pexels

सीटी आने के बाद फलियों को हाथों या चम्मच से मसलकर उनका सारा गूदा निकाल लें और बड़ी छलनी से छानकर इसके कड़े रेशों को अलग फेंक दें

Image Source: pexels

इसके बाद पैन में थोड़ा घी या मक्खन गर्म करके जीरे का छौंका लगाएं

Image Source: pexels

साथ ही छाने हुए सूप को पैन में डालें और मध्यम आंच पर पकने दें

Image Source: pexels

इसके बाद सूप में स्वादानुसार नमक, काला नमक और पिसी काली मिर्च मिलाएं

Image Source: pexels

उबाल आने के बाद गैस को बंद कर दें

Image Source: pexels

इसके बाद नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें

Image Source: pexels