यह है फ्रिज की सफाई का सही तरीका

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

फ्रिज हमारे घर का एक जरुरी हिस्सा है, जिसमें हम खाने-पीने की चीजें सुरक्षित रखते हैं

Image Source: pexels

अगर फ्रिज की सफाई नियमित रूप से न की जाए तो उसमें बदबू, बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं

Image Source: pexels

फ्रिज में रखें खाने से दाग और गन्दगी जमा हो जाती है, इससे न सिर्फ बदबू आने लगती है बल्कि खाने की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है

Image Source: pexels

साफ फ्रिज रखने से न सिर्फ आपका फ्रिज साफ रहता है बल्कि यह फ्रिज में रखें खाने के लिए भी सुरक्षित रहता है

Image Source: pexels

सबसे पहले फ्रिज को स्विच ऑफ करें और उसमें रखी सभी चीजें बाहर निकालें, एक्सपायरी डेट वाली चीजें और खराब चीजों को तुरंत हटा दें

Image Source: pexels

अब फ्रिज की ट्रे और सारे शेल्फ को निकालकर गुनगुने पानी और हल्के साबुन से साफ करें और इन्हें अच्छे से सुखाएं

Image Source: pexels

अब एक साफ कपड़े को बेकिंग सोडा वाले पानी में डुबोकर फ्रिज की दीवारों को अच्छे से साफ करें जिससे बदबू नहीं आएगी

Image Source: pexels

फ्रिज के रबर में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है, इसे पुराने टूथब्रश से अच्छे से साफ करें

Image Source: pexels

साफ करने के बाद चीजों को अच्छी तरह जमाएं और प्राकृतिक खुशबू बनाए रखने के लिए नीम्बू रख दें

Image Source: pexels