पेड़ों को हमेशा हरियाली, पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन के लिए जाना जाता है. हालांकि, कुछ पेड़ ऐसे भी हैं, जिनको उनकी कीमत के लिए जाना जाता है
Image Source: pexels
इन पेड़ों की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों से लेकर करोड़ों तक में होती है, यानि सोने-चांदी से भी महंगे
Image Source: pexels
ये पेड़ अपने औषधीय गुण, सुगंध और शानदार लकड़ी के कारण महंगे होते हैं
Image Source: pexels
इन पेड़ों का उपयोग दवाइयां, इत्र और महंगे फर्नीचर बनाने में किया जाता है
Image Source: pexels
इसमें सबसे पहले आता है अगरवुड. अगरवुड के पेड़ से दुर्लभ राल निकलती है, जिसका उपयोग इत्र बनाने में किया जाता है. एक पेड़ से 25 लाख रुपये तक का राल मिलता है
Image Source: pexels
अफ्रीकी ब्लैकवुड की कीमत 20 लाख से 25 लाख रुपये तक हो सकती है. इसकी वजह इस पेड़ की मूल्यवान लकड़ी है, जिसका उपयोग संगीत वाद्ययंत्रों के लिए किया जाता है
Image Source: pexels
बोन्साई यामाकी पाइन हिरोशिमा की आपदा में बच गया था. यह बोन्साई नीलामी में 2 करोड़ से लेकर 8 करोड़ तक में बिक सकते हैं
Image Source: pexels
चंदन के एक पेड़ की कीमत 16 लाख से 83 लाख तक हो सकती है, जिसकी वजह इसकी प्राकृतिक सुगंध है, जो काफी समय तक बनी रहती है
Image Source: pexels
प्राचीन बाओबाब वृक्ष काफी अमूल्य माने जानते हैं. इनकी कीमत करोड़ों में होती है, जिसकी वजह इनका हजार वर्ष पुराना होना भी है