घर में कैसे उगा सकते हैं प्याज?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

प्याज का इस्तेमाल लगभग तरह की डिश बनाने के लिए किया ही जाता है

Image Source: pixabay

इसके लिए आप को करीब 6-8 इंच गहरा गमला लेना होगा, और इस बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी निकलने के लिए एक छेद हो

Image Source: pixabay

मिट्टी में पानी और खाद डालकर उसे तैयार करके छोड़ दें. खाद के लिए गाय का गोबर या इको फ्रेंडली फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Image Source: pixabay

प्याज उगाने के लिए आपको एक ऐसा प्याज चुनना है जिसमें हरी पत्तियां बाहर की ओर आ गई हो

Image Source: pixabay

हरी पत्तियों वाले प्याज को गमले में सीधा मिट्टी में गाड़ दें और तुरंत ऊपर से पानी या खाद न डालें, ऐसा करने से बोई हुई प्याज सड़ सकती है.

Image Source: pixabay

प्याज को मिट्टी में इस तरह बोएं जिससे प्याज पूरी तरह मिट्टी के भीतर हो और हरी पत्तियों वाला हिस्सा बाहर की ओर दिखाई दे.

Image Source: pixabay

ठीक इसी तरह थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गमला में दूसरे हरी पत्तियों वाले प्याज भी लगा दें.

Image Source: pixabay

प्याज की गमले के लिए ऐसी जगह चुनें जहां धूप और छांव दोनों बराबर आती हो यानी ना ही ज्यादा तेज धूप हो और ना ज्यादा छांव.

Image Source: pixabay

प्याज के पौधे को देखभाल की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है और यह कुछ ही दिनों में हरे भरे दिखने लगते

Image Source: pixabay