गमले में कैसे उगा सकते हैं मशरूम?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: freepik

मशरूम आजकल लोगों की पसंदीदा सब्ज़ियों में से एक बन चुका है

Image Source: freepik

क्योंकि यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है

Image Source: freepik

ऐसे में आइए जानते हैं की आप घर में कैसे मशरूम उगा सकते है

Image Source: freepik

सबसे पहले बाजार से अच्छी क्वालिटी का मशरूम स्पॉन (बीज) खरीद लें

Image Source: freepik

एक गमले में सूखी भूसी या पुआल भरें और उसे हल्का गीला कर दें

Image Source: freepik

अब इसमें स्पॉन को परत-दर-परत अच्छी तरह मिला दें

Image Source: freepik

गमले को किसी ठंडी और छायादार जगह पर रखें, रोज हल्का पानी छिड़कें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें

Image Source: freepik

7–10 दिन में सफेद जाल जैसा फफूंद दिखने लगेगा,लगभग 15–20 दिन में छोटे-छोटे मशरूम निकलने लगेंगे

Image Source: freepik

जब मशरूम का आकार सही हो जाए, तो चाकू से काटकर निकाल लें, इस तरह आप घर पर ताज़ा और केमिकल-फ्री मशरूम का आनंद ले सकते हैं

Image Source: freepik