LED बल्ब कम बिजली में ज्यादा रोशनी कैसे देता है?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: Pexels

क्या आपने कभी सोचा है कि LED बल्ब कम बिजली खर्च करके भी इतनी तेज रोशनी कैसे देता है

Image Source: pexels

LED का पूरा नाम लाइट एमिटिंग डायोड है, यह एक खास सेमीकंडकटर तकनीक पर काम करता है

Image Source: Pexels

जब LED में बिजली का करंट गुजरता है, तो सेमीकंडकटर सीधे रोशनी पैदा करता है

Image Source: pexels

सामान्य बल्ब की तरह इसमें फिलामेंट नहीं होता, इसलिए बिजली कम बर्बाद होती है

Image Source: Pexels

LED बिजली का ज्यादा हिस्सा रोशनी में बदलता है और बहुत कम हिस्सा गर्मी में बदलता है

Image Source: Pexels

कम गर्मी पैदा होने की वजह से LED बल्ब ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाले होते है

Image Source: Pexels

एक LED बल्ब, पुराने इनकैंडेसेंट बल्ब की तुलना में लगभग 80–90% तक बिजली बचा सकता है

Image Source: Pexels

LED बल्ब जल्दी ऑन हो जाता है और बार-बार ऑन ऑफ करने से भी इसकी लाइफ पर ज्यादा असर नहीं पड़ता

Image Source: Pexels

इसी वजह से LED बल्ब कम बिजली में ज्यादा रोशनी देता है और आज के समय में सबसे ऊर्जा कुशल लाइटिंग विकल्प माना जाता है

Image Source: Pexels