अन्ना हजारे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता हैं, जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और ग्रामीण विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं
अन्ना हजारे का पूरा नाम किसन बाबूराव हजारे है. उनका जन्म 15 जून 1937 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में हुआ था
उन्होंने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकारी पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आंदोलनों का नेतृत्व किया
साल 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में अन्ना हजारे ने लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग की थी. इसके लिए रामलीला मैदान में अनशन किया
इस आंदोलन ने पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाई और सरकार को लोकपाल कानून पारित करने के लिए मजबूर किया
इसके अलावा, अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि को एक आदर्श ग्राम बनाया, जहां जल संरक्षण, पौधारोपण और ग्राम सुधार के अनेक काम किए
2000 के दशक में अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र में सूचना का अधिकार (RTI) कानून लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो बाद में RTI एक्ट 2005 का आधार बना
अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के कई गांवों में शराबबंदी और ग्राम सुधार के लिए अभियान चलाए
अन्ना हजारे को साल 1992 में समाजसेवा कार्यों के लिए पद्म भूषण और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है
अन्ना हजारे महात्मा गांधी की अहिंसा और सत्याग्रह की विचारधारा से प्रभावित हैं और आज भी समाज सुधार के लिए सक्रिय हैं