बेंगलुरु के SNN राज एततर्निया प्रोजेक्ट की 18 मंजिला इमारत को झुकाव आने के बाद गिराकर दोबारा बनाया जाएगा.

Image Source: ABP Live

इस टावर में मौजूद 49 प्रीमियम अपार्टमेंट प्रभावित हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ है.

Image Source: ABP Live

ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) मिलने के बाद अंतिम गुणवत्ता जांच के दौरान टावर में समस्या का पता चला.

Image Source: ABP Live

नई जियोटेक्निकल जांच में सामने आया कि निर्माण के समय इस्तेमाल की गई मिट्टी की रिपोर्ट गलत थी.

Image Source: ABP Live

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने वाली एडफिस इंजीनियरिंग ही इस टावर का नियंत्रित ध्वस्तीकरण करेगी.

Image Source: ABP Live

टावर को डायमंड वायर रोप कटिंग तकनीक से गिराया जाएगा, ताकि आसपास की इमारतों को कोई नुकसान न हो.

Image Source: ABP Live

टावर को गिराने और दोबारा बनाने में करीब 20 करोड़ खर्च होंगे, जिसका पूरा खर्च कंपनी खुद उठाएगी.

Image Source: ABP Live

पुनर्निर्माण के दौरान सभी 49 खरीदारों को EMI और किराए का खर्च पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.

Image Source: ABP Live

ध्वस्तीकरण में 5–6 महीने और नए टावर के निर्माण में करीब 18 महीने लगने का अनुमान है.

Image Source: ABP Live

विशेषज्ञों ने मरम्मत का सुझाव दिया था, लेकिन भविष्य के जोखिम से बचने के लिए बिल्डर ने पूरी इमारत दोबारा बनाने का फैसला किया.

Image Source: ABP Live