भारत के गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है.

Image Source: ABP Live

आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी से 1 दिन में कितना तेल निकलता है.

Image Source: ABP Live

जामनगर रिफाइनरी की कुल क्षमता करीब 14 लाख बैरल (1.4 मिलियन बैरल) प्रतिदिन है.

Image Source: ABP Live

यह लगभग 22 करोड़ लीटर (220 मिलियन लीटर) कच्चे तेल की रिफाइनिंग क्षमता के बराबर है.

Image Source: ABP Live

रिफाइनरी में पेट्रोल, डीजल, LPG, नाफ्था और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद तैयार किए जाते हैं.

Image Source: ABP Live

रिलायंस अलग-अलग देशों से क्रूड ऑयल आयात कर जामनगर में उसकी प्रोसेसिंग करती है.

Image Source: ABP Live

जामनगर रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स लगभग 7,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है.

Image Source: ABP Live

यहां तैयार होने वाले कई पेट्रोलियम उत्पाद यूरोप, अमेरिका, एशिया और अफ्रीका समेत कई देशों में निर्यात किए जाते हैं.

Image Source: ABP Live

यह रिफाइनरी भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा कमाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है.

Image Source: ABP Live

रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक रिफाइनिंग हब में गिना जाता है.

Image Source: ABP Live