बारिश में कार के शीशे धुंधले क्यों हो जाते हैं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

कई बार बारिश और सर्दियों के मौसम में कार के शीशों पर धुंध जम जाती है

Image Source: pexels

कार चलते समय हल्की सी बारिश या हल्की सी कड़कड़ाती ठंड में कार के शीशों पर धुंध का जमना एक आम बात है

Image Source: pexels

आज जानते हैं इसके पीछे की असली वजह के बारे में

Image Source: pexels

दरअसल धुंध जमने का असली कारण संघनन है

Image Source: pexels

जब कार के बाहर काफी ठंड या बारिश हो रही हो तब कार के बाहर का तापमान काफी कम हो जाता है

Image Source: pexels

और कार के अंदर हमारी साँसों की गर्मी और शरीर के तापमान के कारण अंदर की हवा गर्म और नमी से भर जाती है

Image Source: pexels

जब यह अंदर की गर्म और नम हवा बाहर के ठंडे शीशे से टकराती है तो वह पानी की छोटी छोटी बूंदों में बदल जाती है जो शीशे पर धुंध के रूप में दिखाई देती है

Image Source: pexels

इसका एक बड़ा कारण ac को रिसर्कुलेशन मोड पर चलाना भी है, जिससे धुंध और भी बढ़ जाती है

Image Source: pexels

आजकल की सभी आधुनिक कारों में कंपनियां डिफॉगर फीचर देती है, जैसे ही शीशों पर धुंध जमने लगे इस फीचर को ऑन कर दें

Image Source: pexels