कार की बैटरी कितने साल तक चलती है

Image Source: pexels

कार की बैटरी आमतौर पर 3 से 4 साल तक चलती है, हालांकि इसकी उम्र इस्तेमाल और रखरखाव पर निर्भर करती है

Published by: एबीपी लाइव

बहुत कम दूरी तक बार बार चलाने से बैटरी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाती, जिससे उसकी लाइफ कम हो सकती है

अगर कार लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होती तो उसकी बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज हो सकती है

Image Source: pexels

अत्यधिक गर्मी और ठंड दोनों ही बैटरी की परफॉरमेंस को प्रभावित कर सकती है और उसकी उम्र घटा सकती है

बैटरी के टर्मिनलों को साफ़ रखें, जंग या गंदगी जमा होने से बैटरी की कार्यक्षमता कम हो सकती है

कार बंद होने पर हेडलाइट, म्यूजिक सिस्टम या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू ना छोड़ें

Image Source: pexels

समय समय पर बैटरी की जांच करते रहें, इससे संभावित खराबी का पता पहले ही चल सकता है

अगर कार स्टार्ट होने में दिक्कत हो, हेडलाइट की रौशनी कम लगे या बैटरी वार्निंग लाइट जलने लगे तो बैटरी की जांच कराएं

Image Source: pexels

सही देखभाल और नियमित जांच से कार की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels