क्या 1 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Tata Sierra?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में टाटा सिएरा को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है.

आप इस नई नवेली गाड़ी को फुल पेमेंट न देकर फाइनेंस भी करा सकते हैं.

ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि क्या ये गाड़ी 1 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी?

गाड़ी को 11.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ उतारा गया है.

टाटा सिएरा के शुरुआती मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 13.30 लाख रुपये है.

आप इस गाड़ी को 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं.

ये गाड़ी 9.8 फीसदी ब्याज दर से लेने पर आपको 4 साल के लिए लोन भरना होगा.

4 साल के लिए लोन लेने के बाद आपको हर महीने 30 हजार रुपये EMI भरनी होगी.

टाटा सिएरा 50 लीटर टैंक कैपेसिटी के साथ आती है और अच्छा माइलेज देती है.