कब लॉन्च की गई थी पहली क्लासिक 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स इंडियन मार्केट में खूब छाई रहती हैं.

क्या आप जानते हैं कि सबसे पहली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कब लॉन्च की गई थी?

रॉयल एनफील्ड ने पहली बार क्लासिक 350 को नवंबर 2009 में भारतीय बाजार में पेश किया था.

2009 में लॉन्च होते ही यह मॉडल इतना लोकप्रिय हुआ कि रॉयल एनफील्ड की पूरी छवि बदल गई.

मई 2020 में, इसे BS6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार अपडेट किया गया, जिससे यह और अधिक पर्यावरण अनुकूल बनी.

2nd जनरेशन Classic 350 Reborn को 1 सितंबर, 2021 को लॉन्च किया गया था.

यह नया मॉडल आधुनिक J-प्लेटफॉर्म इंजन पर आधारित है, जो पुराने इंजन के मुकाबले काफी स्मूद है.

नए मॉडल में LED हेडलाइट, गियर इंडिकेटर और सात कलर ऑप्शन्स जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं.

Royal Enfield Classic 350 का माइलेज आमतौर पर 35 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच देखी जाती है.