Royal Enfield Classic 350 की टॉप-स्पीड कितनी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

क्लासिक 350 अपने शानदार लुक, आरामदायक राइड और भरोसेमंद इंजन के लिए पसंद की जाती है.

Classic 350 का इंजन स्मूद और कम वाइब्रेशन के लिए जाना जाता है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की टॉप स्पीड करीब 115 किलोमीटर प्रति घंटा है.

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है.

यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है.

रॉयल एनफील्ड Classic 350 में डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं.

बाइक का माइलेज करीब 35–40 kmpl तक है. इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.

बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन (कुछ वेरिएंट में) मिलता है.

क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की मोस्ट-सेलिंग बाइक में सबसे ऊपर है.