कितने रुपये में फुल हो जाएगी Classic 350 की टंकी?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को भारतीय बाजार में खूब पसंद की जाती है.

क्या आप जानते हैं कि क्लासिक 350 की टंकी कितने रुपये में फुल हो जाएगी?

ब्रिटिश ऑटोमेकर्स की इस बाइक को भारत के लोग काफी पसंद करते हैं.

क्लासिक 350 में सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है.

बाइक में लगे इस इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है.

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

क्लासिक 350 एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.

रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल 13 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की टंकी 1232 रुपये में फुल हो जाएगी.