किस राज्य में बनाई जाती है Classic 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी की मोस्ट-सेलिंग बाइक है.

क्या आप जानते हैं कि क्लासिक 350 को किस राज्य में बनाया जाता है?

कंपनी की शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन अब यह पूरी तरह से भारतीय कंपनी बन चुकी है.

इसकी पैरेंट कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड है, जिसने इसे साल 1994 में खरीदा था.

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारत के तमिलनाडु राज्य, खासतौर पर चेन्नई में बनाई जाती हैं.

चेन्नई में रॉयल एनफील्ड के तीन बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मौजूद हैं.

1990 में रॉयल एनफील्ड ने आयशर ग्रुप से समझौता किया, जो 4 साल बाद पूर्ण अधिग्रहण में बदल गया.

1994 में आयशर ग्रुप ने कंपनी को खरीदकर इसका नाम 'रॉयल एनफील्ड मोटर्स लिमिटेड' रख दिया.

आज रॉयल एनफील्ड भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी क्लासिक और रेट्रो स्टाइल बाइक्स के लिए प्रसिद्ध है.