किस राज्य में बनती है Bullet 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में बुलेट 350 की एक अलग ही पहचान देखने को मिलती है.

यह मोटरसाइकिल ब्रांड कई दशकों से भारत में लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

रॉयल एनफील्ड की शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन अब यह पूरी तरह से भारतीय कंपनी बन चुकी है.

इसकी पैरेंट कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड है, जिसने इसे वर्ष 1994 में खरीदा था.

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारत के तमिलनाडु राज्य, खासतौर पर चेन्नई शहर में बनाई जाती हैं.

चेन्नई में रॉयल एनफील्ड के तीन बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थित हैं.

1990 में रॉयल एनफील्ड ने आयशर ग्रुप से समझौता किया, जो 4 साल बाद पूर्ण अधिग्रहण में बदल गया.

1994 में आयशर ग्रुप ने रॉयल एनफील्ड को खरीदकर इसका नाम 'रॉयल एनफील्ड मोटर्स लिमिटेड' रख दिया.

आज रॉयल एनफील्ड भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी क्लासिक और रेट्रो स्टाइल बाइक्स के लिए प्रसिद्ध है