Classic 350 बाइक में कितना वजन है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड बाइक्स अपनी मजबूती और शानदार लुक के लिए जानी जाती है.

क्या आप जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कितना वजन है?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक का कुल वजन 195 किलोग्राम है.

इसमें 90 फीसदी फ्यूल और जरूरी ऑयल्स के साथ यह वजन मापा जाता है.

इसका भारी वजन इसे तेज रफ्तार पर भी सड़क पर शानदार पकड़ और मजबूती देता है.

भारी होने के बावजूद इसका 'J-सीरीज' प्लेटफॉर्म इसे मोड़ने और चलाने में आसान बनाता है.

बाइक का वजन खराब सड़कों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है.

इसकी सीट की ऊंचाई 805 mm है, जिससे भारी वजन के बाद भी इसे संभालना मुश्किल नहीं होता.

इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर है, जो फुल होने पर वजन को थोड़ा और बढ़ाती है.